कुत्ते पागल क्यो हो जाते है?

Why do dogs get mad?
Om Prakash Patidar
कुत्ते (Dog) को वफादारी का पर्याय माना जाता है, लेकिन जब कुत्ता पागल हो जाता है तो वह अपनी वफादारी को भुला कर बहुत खतरनाक हो जाता है। जब कोई पागल कुत्ता किसी इंसान को काट लेता है और उसका सही समय पर उपचार न हो तो उस इंसान की मृत्यु भी हो सकती है।
कुत्ता पागल होता कैसे है?
कुत्ते को पागल होने का प्रमुख कारण है, कुत्ते को ‘रैबीज’ हो जाना। रैबीज (Rabies)का रोग एक प्रकार के वायरस के कारण होता है। यह वायरस (Virus) हवा में से या किसी जंगली जानवर से कुत्ते तक पहुंचता है। कुत्ते की चमड़ी पर हुए किसी घाव द्वारा यह उसके शरीर में प्रवेश कर स्नायु तंत्र (Nervous system) तक पहुंच जाता है। यहां इस वायरस की संख्या तेजी से बढ़ती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं बुरी तरह प्रभावित होती हैं। चार से छह सप्ताह में यह वायरस कुत्ते के मस्तिष्क को अपनी चपेट में ले लेता है। तब कुत्ता उत्तेजित हो जाता है। यही उसकी पागलपन की स्थिति है।
कुत्ते के रैबीज से ग्रसित होने के लक्षण-
‘रैबीज’ से प्रभावित कुत्ते को बुखार रहता है।
कुत्ता सुस्त रहता है। 
ठीक से भोजन नही करता है।
कुत्ते मुख से झाग निकलने लगता है।
रेबीज से पीड़ित कुत्ता एक सप्ताह के भीतर मर जाता है। 
पागल कुत्ता बिना कारण किसी को भी काट सकता है।
कुत्ते को इस पागलपन से बचाने के लिए उपाय-
कुत्तो को समय पर पशु चिकित्सक की सलाह पर इंजेक्शन लगवाते रहना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने