शिशुओं में वयस्कों की तुलना में लगभग 94 हड्डियां अधिक क्यो होती हैं?

Why babies have around 94 more bones than adults?

हम जानते हैं कि एक वयस्क मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं लेकिन क्या आपकों पता मालूम है कि नवजात शिशु  (Infant) के शरीर में हड्डियों की संख्या 300 तक या  कभी-कभी तो 306 तक हो सकती है। यदि शिशु के शरीर में 300 हड्डिया होती है तो उम्र बढ़ने पर 94 हड्डियों का क्या होता है?

यह एक आश्चर्य ही है कि उम्र बढ़ने पर हड्डियों की संख्या बढ़ने की बजाय कम हो जाती है। आखिर उम्र बढ़ने पर हमारे शारीर की हड्डियाँ कम कैसे हो जाती है। जैसा की हम जानते हैं कि जंजीर (Chain) में जितनी अधिक कडियाँ (Link) होती है वह जंजीर भी उतनी ही लचीली होती है, ठीक उसी प्रकार शिशुओँ के शरीर में हमारे शरीर की तुलना में ज्यादा हड्डी होने के कारण उनका शरीर ज्यादा लचीला होता है। ज्यादा हड्डियां होना शिशु के शरीर को लचीलापन प्रदान करता है तथा इनके कारण शिशुओं के विकास भी सहजता से होता है। शिशु की हड्डियां व्यस्क की तुलना में नरम (Soft) तथा लचीली (Flexible) होती है यह हड्डियाँ उपास्थि (कार्टिलेज) द्वारा आपस में जुडी रहती है। उम्र बढ़ने पर यह कार्टिलेज धीरे-धीरे ख़त्म हो जाता है इस कारण से 94 हड्डियाँ आपस में जुड़ जाती हैं। अर्थात नवजात के जन्म के बाद कुछ हड्डियां आपस में मिलकर एक हो जाती हैं। इन हड्डियों के आपस मे जुड़ने से शरीर का लचीलापन समाप्त होकर इनकी संख्या भी 206 रह जाती है। 


एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने