National Science Day


बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता और सूझबूझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विज्ञान एव प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय उत्कृष्ट 

विद्यालय शाजापुर 28 फरवरी से 4 मार्च तक विज्ञान सर्वत्र पूज्यंते सप्ताह मनाया जायेगा।जिसमे प्रतिदिन बच्चो में वैज्ञानिक चेतना और रचनात्मकता को निखारने के लिए ऑनलाईन क्विज, विज्ञान रंगोली, विज्ञान चित्रकला , भाषण प्रतियोगिता और विज्ञान के सिद्धांतो को सरल और प्रायोगिक रूप में समझने के लिए मैजिकल साइंस शो का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

28 फरवरी विज्ञान संगोष्ठी (ऑनलाइन) एवं विज्ञान क्विज (ऑनलाइन)

01 मार्च विज्ञान रंगोली (घर पर बनाना है।)

02 मार्च चित्र कला (घर पर बनाना है।)

03 मार्च Fun with Science/ भाषण प्रतियोगिता (स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों का योगदान)

04 समापन एवं पुरस्कार वितरण


सहभागिता हेतु नियम


28 फरवरी-2022 

विज्ञान संगोष्ठी (ऑनलाइन) एवं विज्ञान क्विज

यह गतिवीधि ऑनलाइन मोड पर होगी बच्चे/शिक्षक अपने घर से ही उपलब्ध करवाई लिंक के माध्यम से प्रातः 11 से दोपहर 02 बजे तक कार्यक्रम में जुड़ सकेंगे। यह कार्यक्रम इस लिंक पर उपलब्ध है।कार्यक्रम में जुड़ने के लिए यहाँ👉 Ckick करे

https://youtu.be/1b5DH18ol_0



ऑनलाइन विज्ञान क्विज का आयोजन रात्रि 08 से 08:30 बजे किया जावेगा। इसकी लिंक स्कूल/क्लास के ग्रुप में भेजी जावेगी।

Result of online science quiz






01 मार्च 2022

विज्ञान रंगोली

इस गतिविधि में बच्चे अपने घर पर ही विज्ञान से सम्बंधित किसी भी विषय पर रंगोली बनाकर शाम 5 से 8 बजे के मध्य उसका फ़ोटो स्कूल को भेजेंगे।।


02 मार्च 2022

विज्ञान चित्रकला (घर पर बनाना है)

इस गतिविधी बच्चे अपने घर पर ही विज्ञान से सम्बंधित किसी भी विषय पर ड्राइंग/पेंटिंग बनाकर अगले दिन स्कूल में जमा करेंगे।


03 मार्च 2022

Fun with Science/ भाषण प्रतियोगिता (स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों का योगदान)

यह दोनों कार्यक्रम विद्यालय में सम्पन्न होंगे। समय की सूचना शीघ्र ही दी जावेगी।


04 मार्च 2022

समापन एवं पुरस्कार वितरण

विभिन्न गतिविधियों में विजेताओं को प्रमाणपत्र/पुरस्कार का वितरण विद्यालय में किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने