रक्त का रंग लाल क्यों होता है?

Why Does Blood Have a Red Colour?
Om Prakash Patidar

यह एक सामान्य प्रश्न हो सकता है कि -
हमारे खून का रंग लाल क्यों होता है?
दूसरा सवाल यह भी हो सकता है कि-
जब हमारी कुछ नसों में नीला खून भी दिखाई देता है तो बाहर बहने वाला खून हमेशा लाल क्यों होता है?
इसका जवाब भी सामान्य भाषा मे समझने का प्रयास करते है-
मनुष्य सहित ज्यादातर जीवो के शरीर मे पोषक पदार्थो एवं अपशिष्ट पदार्थों के परिसंचरण के लिए एक तरल ऊतक पाया जाता है इसे हम रक्त (Blood) कहते जी। रक्त एक तरल माध्यम (प्‍लाज्‍मा) और रक्‍त कणिकाओं सेे मिलकर बना होता है, ये रक्‍त कणिकायें तीन प्रकार की होती हैं 
1-लाल रक्त कणिका, (RBCs)
2-श्वेत रक्त कणिका (WBCs) और 
3-प्लैटलैट्स,(Blood Platelets)
यह तीनों प्रकार के कण रक्त प्लाज्मा में घुले रहते है।
लाल रक्त कणिकायें(RBCs) शरीर में गैसीय परिवहन (ऑक्‍सीजन/ कार्बन डाई ऑक्साइड) का कार्य करती हैं, जबकि स्वेत रक्त कणिकाएं (WBCs) रोगों से लड़ने का कार्य करती है। रक्त पट्टिकाएं (Platelets) ,रक्त का थक्का जमाने का कार्य करती है।

चलिए, अब पहले प्रश्न पर आते है-
मनुष्य के खून का लाल रंग एक प्रोटीन - हीमोग्लोबिन के कारण लाल होता है. हीमोग्लोबिन एक हल्के लाल रंग का  वर्णक (Pigment) होता हैं। यह रक्त प्रवाह के साथ ऑक्सीजन के परिवहन का कार्य करता है।  लाल रक्त कणिकाओं में लाल रंग का हीमोग्‍लो‍बिन होता है, जिसकी वजह से ये लाल रंग की दिखाई देेती हैं और इनकी मात्रा रक्त में 97 प्रतिशत तक होती है,  यह हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन के क्रिया करता है तब गहरे लाल रंग के ऑक्सिहेमोग्लोबिन में बदल जाता है। इस कारण से हमारा रक्त लाल रंग का दिखाई देता है।
अब नीले रंग की नसों (Blood Capallaries) की बात करते हैं।  शिराओं (Vains) में बहने वाला वह रक्त जो शरीर के बाकी अंगों से हृदय तक पहुंचता है यह हमें लाल रंग का क्यो नही दिखाई देता है। जबकि इनमें बहने वाला रक्त नीला नही होता है। फिर भी हमे यह नीले रंग की दिखायी देती है, इसके नील रंग का कारण यह है कि लाल रंग की तुलना में नीले रंग की प्रकाश किरणें टिश्यू को उतनी गहराई तक नहीं भेद पाती हैं, इसलिए पहले से और ज्यादा परावर्तित हो जाती हैं. जबकि लाल रंग की किरणें अंदर तक जाती हैं और इनका कुछ ही हिस्सा परावर्तित होकर बाहर दिखाई पड़ता है. यही कारण है कि इन वाहिकाओं का रंग हमें लाल के बजाय नीला दिखाई देता है।

Key words : Bood, Haemoglobin, Blue, Red, Vain, RBC, WBC,  Blood Colour, रक्त का रंग, खून लाल क्यो होता है।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने