हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। यह एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। आज एलिफैन्टिडी कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं: ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा जबकि इनकी तीसरी प्रजाति मैमथ विलुप्त हो चुकी है। भारतीय हाथी का वैज्ञानिक नाम Elephas maximus है। हाथी को संसार सा सबके भारी-भरकम जानवर भी माना जाता है। हाथी का औसत वजन 10-20 हजार किलो तक होता है। हाथी शाकाहारी जानवर है।
आइये हाथियों के बारे में कुछ तथ्य जान लेते है-
- हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं।
- हाथी को चलना तथा खाना पसंद होता है। हाथी लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं।
- हाथी के चार घुटने होते है। वह एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता है।
- मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है। इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है।
- अफरीकन हाथीयों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते हैं।
- जवान अफरीकन हाथी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथीयों की 10 फीट होती है।
- हाथीयों का जीवन काल औसतन 70 साल तक होता है।
- हाथियों के झुंड का नेतृत्व बड़े उम्र के नर या मादा हाथी करता हैं।
- हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं।
- हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं।
- अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है।
- हाथीओं की सूंड इतनी कमाल की होती है कि वे अपनी सूँढ से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं।
- जानवरों में हाथीओं का दिमाग सबसे बड़ा होता है।
- एक हाथी का बच्चा अकसर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है।
- हाथी की सुँड ऊपरी होंठ और नाक से जुड़ी होती है।
- हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं। जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है। इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं।
- हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं।
Tags:
Amazing Facts
हाथी के बारे में रोचक जानकारी, जो शायद आप नहीं जानते होंगे
जवाब देंहटाएं15 September 2018, 7:50 am
दुनिया के सबसे भारी जानवरों में से एक जानवर होता है हाथी. ये इतना भारी भरकम होता है कि इसका मुकाबला करना किसी के बस की बात नहीं. इसकी आवाज से ही आस पास के जानवर दूर भाग जाते हैं. इसे जंगल का सबसे पावरफुल जानवरों में से एक माना जाता है.
हाथी से जुड़े रोचक तथ्य :
हाथी जब भी गुस्से में आता है तो जंगल में तबाही मचा देता है. उससे किसी जानवर का कोई comparison ही नहीं है. चलिए बताते हैं हाथी से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर
देंगे..
हाथी अक्सर अपना कान हिलाता है क्योंकि वो कान की कोशिकाओं के जरिए शरीर की गर्मी को बाहर निकालता है.
अफ्रीकन हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं क्योंकि वहां गर्मी बहुत पड़ती है. जानवरो में सबसे ज्यादा गर्म हाथी ही होता है.
जानवरों में Hathi ही एक ऐसा जानवर होता है जो इंसान की आवाज सुनकर बता सकता है कि वो पुरुष है या महिला. इतना ही नहीं उसे हर जातियों में अंतर पता होता है.
दुनिया का सबसे बड़ा हाथी अफ्रीका में पाया जाता है जिसका वजन लगभग 10886 किलो और उसकी लम्बाई 13 फीट है.
वैसे तो जानवरों में कुत्ता बहुत तेज सूंघता है लेकिन Hathi एक ऐसा जानवर है जो करीब 5 किलोमीटर की दूरी से भी सूंघकर पानी का पता लगा लेता है.
जिस तरह इंसानों की आवाज अलग-अलग होती है वैसे ही हर हाथी की आवाद भी अलग-अलग ही होती है. उनका गरजना भी दूसरे हाथियों से बिल्कुल अलग होता है.
एक रिसर्च में बताया गया है कि हाथी जिसकी भी आवाज एक बार सुन लेते हैं उनकी नकल उतारने का हुनर भी उसमें आ जाता है.
जानवरों में सबसे ज्यादा एकता हाथियों में होती है. वे कभी भी आपस में लड़ते नहीं है और अगर इनके ग्रुप में कोई मर जाता है तो उसकी मौत पर वे अपना दुख गरज कर जाहिर करते हैं.
Hathi बहुत शक्तिशाली होते हैं. उनमें शेर से भी टकराने की हिम्मत होती है. लेकिन वे मधुमक्खियों से बहुत डरते हैं.
इतने बड़े Hathi को खाने के लिए 300 किलो खाना और 160 किलो पानी की जरूरत होती है. अगर ये उसे नहीं मिलता वे पागल
किलो पानी की जरूरत होती है. अगर ये उसे नहीं मिलता वे पागल होकर पूरे जंगल में घूमता है. क्योंकि हाथी को भूख बर्दाश्त नहीं होती.
Elephant के दो दिखने वाले दांत बहुत मशहूर है इसपर एक कहावत भी बनी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके दोनों दांतों का वजन लगभग 200 किलो का हो सकता है.
Elephant अपनी सूंड में 8 से 9 लीटर पानी भर सकता है. हाथी की सूंड बहुत शक्तिशाली होती है जो 350 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है.
Elephant का दिमाग दूसरे जानवरों के हिसाब से ज्यादा होता है, इसके दिमाग का वजन लगभग 5 किलो तक हो सकता है. वे दिन में सिर्फ 2 से 3 घंटे ही सोते हैं.
Hathi की आँखों की रौशनी कमजोर होती है, जिसके कारण वो अपनी सूंढ से जमीन पर हवा फेंकते रहते हैं और अगर हवा जमीन से टकराकर वापस आती है तो ये आगे की राह का अंदाजा लगा लेते हैं.
😂😂😂
जवाब देंहटाएं