आज का चाँद हैं सुपरमून
आज के दिन धार्मिक पर्व हनुमान जयंती होने के साथ साथ खगोलीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योकि आज शाम जो चन्द्रमा उदय होगा उसका आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा होगा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार होगा ।
सुपरमून (Super Moon) क्या है?
चंद्रमा अपने अंडाकार कक्ष में पृथ्वी के चारों और चक्कर लगता है। पृथ्वी का चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। यदि ऐसा पूर्णिमा के समय होता है तब पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा इस दौरान सामान्य से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी अवस्था को सुपरमून कहते हैं। इसके बाद अगला सुपरमून 26 मई में दिखाई देगा जिसके आकार में 0.04% का अंतर होगा । इस चंद्रमा को पिंक मून (Pink Moon) कहते है किंतु यह गुलाबी रंग का नही दिखाई देगा। यह नाम इस चंद्रमा को अमेरिकी देशों में बसंत ऋतु के आरंभ के समय खिलने वाले गुलाबी फूलों के आधार पर पिंक मून का नाम दिया गया है।
अगर किसी वजह से आप इसे रात में नहीं देख सके तो दुखी होने की जरूरत नहीं है. ये 30 मार्च तक हर रात दिखाई पड़ेगा, लेकिन इसके आकार में मामूली बदलाव होता रहेगा।
उपयोगी जानकारी 🙏🏼👍
जवाब देंहटाएंपृथ्वी के नजदीक हैं के कारण चंद्रमा का आकार और चमक अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी।