हमे अपने अस्तित्व के लिए जैवविविधता को बचाना होगा- आर श्रीनिवास मूर्ति
देश में शहरीकरण, जंगलो और खनिजो के अंधाधुंध दोहन के कारण जो वन्यजीवो और वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियां आज संकटग्रस्त होने की कगार पर पहुँच गई है। इसी जैवविविधता के मानव जीवन में उपयोगिता को समझाने के उद्देश्य से विज्ञानप्रसार नई दिल्ली से सम्बद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण विज्ञान क्लब शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर इनोवेशन वर्कशॉप साइंस क्लब नलखेड़ा तथा शासकीय उ मा वि छतवाई के संयुक्त प्रयास से विश्व जैव विविधता दिवस पर जैवविविधता हमारी धरोहर ऑनलाइन प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव एवं पूर्व भारतीय वन अधिकारी आर.श्रीनिवास. मूर्ति द्वारा जैवविविधता क्या है और इसके संरक्षण की आज इतनी आवश्यकता क्यो है इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही वर्तमान में विश्व में व्याप्त महामारी कोविड-19 वायरस का उदाहरण देते हुए बताया गया कि क्या कोरोना हमारे पास आया है या हम खुद इस वायरस के पास गये है, क्योकि यह वायरस तो प्रकृति में होमो सेफियन्स यानी मनुष्य के आधुनिक रूप के विकासित होने के भी पूर्व से है, किंतु मानव के द्वारा द्वारा इसके आशय स्थल को नष्ट कर देने से इस वॉयरस ने मानव शरीर को अपने आश्रय स्थल के अनुसार स्वंय में उत्परिवर्तन कर लिए है। यदि जैव विविधता के संरक्षण में आवश्यकतानुसार प्रयास नही किये गए तो कोरोना वॉयरस, ब्लैक फंगस जैसे कई जीव महामारी के रूप में भविष्य में सामने आएंगे। इस प्रोग्राम के अंत में इनोवेशन क्लब के कॉर्डिनेटर शैलेंद्र कसेरा के द्वारा बताया गया कि बच्चों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति समझ बचपन से ही विकसित करने के उद्देश्य से साइंस क्लब्स के द्वारा अगली ऑनलाइन एक्टिविटी के रूप में मेरा मधु और मेरी मधुमक्खी को लांच किया गया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के क्लब समन्वयक श्री ओमप्रकाश पाटीदार द्वारा क्लब के द्वारा पूरे वर्षभर यहाँ तक कि कोरोनाकाल में भी किये गए जैव विविधता के प्रयासों की जानकारी प्रदान करते हुए अतिथि का आभार किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.निधि शुक्ला के द्वारा किया गया।
विज्ञान क्लब द्वारा वर्ष भर चलाये गए जैव विविधता संरक्षण अभियान
1. एक दूर का दोस्त ( सर्प संरक्षण हेतु जागरूकता हेतु ऑनलाइन अभियान)
2. तितली बचाओ - प्रकृति सजाओ प्रतियोगिता ( राष्ट्रीय तितली के लिए वोटिंग एवं संरक्षण हेतु जागरूकत हेतु ऑनलाइन अभियान )
3. मेरा परिवेश - मेरे परिंदे (जीवन में पक्षियों की उपयोगिता के प्रति जागरूकता हेतु ऑनलाइन अभियान )
4.मेरा गाँव - मेरी गाय एक्टिविटी (भारतीय गाय की देसी नस्लो के प्रति जागरूकता हेतु ऑनलाइन अभियान )
5. मेरे मसाले - मेरी औषधि (भारतीय वनस्पति और मसालों के औषधीय गुणों के प्रति जागरूकता हेतु ऑनलाइन अभियान )
6. मेरा मधु और मेरी मधुमक्खी ( मनुष्य के अस्तित्व में मधुमक्खी के योगदान के प्रति जागरूकता हेतु ऑनलाइन अभियान )
7. जनपद स्तर पर लोक जैवविविधता पंजी निर्माण (स्तानीय जीवो व वनस्पतियों की प्रजातियों का सूचीकरण)