राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस
ओम प्रकाश पाटीदार शाजापुर
भारत सरकार के विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग एंव राष्ट्रीय विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी एंव संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 10 से 17 वर्ष के बालक बालिकाओ को उनकी वैज्ञानिक अभिरूचि को उजागर करने उसे पहचानने तथा उनकी वैज्ञानिक संकल्पनाओं को एक सशक्त मंच प्रदान
करने के लिए ब्लाक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस का आयोजन किया जाता है। जिसमे 10 से 17 वर्ष आयु समूह के बाल वैज्ञानिक स्थानीय समस्या पर भारत सरकार के विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा दिये गये मुख्य कथानक अन्तर्गत विभिन्न उप-कथानको के अनुरूप अपने लद्यु शौध पत्र तैयार कर उनका प्रस्तुतीकरण पावर प्वाइन्ट अथवा चार्ट/मॉडल द्वारा करते हैं।
इस गतिविधि में बाल वैज्ञानिक विज्ञान मॉडल नही बनाते है, वह स्थानीय समस्या पर आधारित लघु शोध पत्र तैयार कर उसका प्रस्तुतिकरण करते है।।