"गोयरा: सदियों से गलत धारणा का शिकार एक निर्दोष प्राणी"

"Monitor Lizard: an innocent creature victim of mistaken belief for centuries"

Om Prakash Patidar
Shajapur

क्या आप इस प्राणी को पहचानते हैं? इसे "गोयरा" कहते हैं. इसके विकसित स्वरूप को "गोह" के नाम से जाना जाता है. गोयरे के बारे में भ्रामक और गलत तथ्य जो आमतौर से प्रचलित है कि गोयरे का विष तुरंत मारता है और गोयरे का काटा कभी बचता नही।जबकि सत्य ये है कि सरीसर्प विज्ञान (Herpetology) के अनुसार गोयरा कभी काटता ही नही। 
सरीसर्प विज्ञान के अनुसार गोयरा विषैले प्राणियों (Venomous creature) की श्रेणी में नही आता है। अंग्रेजी भाषा में गोयरा को Common Indian Monitor, Monitor Lizard, Bengal Monitor, Bengal Lizard आदि कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Varanus salvator. है।
भारत में गोहों की : जातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें कवरा गोह (V. salvator) सबसे प्रसिद्ध है। इसके बच्चे चटकीले रंग के होते हैं, जिनकी पीठ पर बिंदियाँ पड़ी रहती हैं और जिन्हें हमारे देश में लोग 'बिसखोपरा' नाम का दूसरा जीव समझते हैं। लागों का ऐसा विश्वास है कि बिसखोपरा बहुत जहरीला होता है, लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। बिसखोपरा कोई अलग जीव होकर गोह के बच्चे हैं, जो जहरीले नही होते।
वस्तुत: गोयरा अथवा गोह एक अत्यंत ही शर्मीला प्राणी है एंव यह मानवीय उपस्थिति से प्राय: दूर ही रहता है. यद्यपि अत्यधिक शिकार (मांस, शक्तिवर्धक औषधि, चमड़ा, जादू आदि) और विषैला होने की गलत अवधारणा के कारण मारे जाने के कारण पाँचों ही प्रजातियाँ संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में हैं. ऐसा प्रतीत होता है की इसके औषधीय आदि बहुत अधिक गुणों के कारण इस प्राणी के विषैला होने की भ्रान्ति एक सुनियोजित षड्यंत्र का भाग है. 
अर्थात यह मासूम प्राणी कदापि विषैला होते हुए भी किवदंतियों में इसे अत्यधिक विषैले एंव भयावह प्राणी का रूप दे दिया गया। विडंबना ये है कि लोग इस प्राणी को अत्यधिक खतरनाक मानते हैं. इसके विषैला होने के पीछे विज्ञान-सम्मत तर्क यह है की इसमें तो मधुमक्खियों की तरह दंश (डंक) (Sting) होता है, सांप की तरह विष विसर्जित करने वाले विशेष छिद्र वाले फेंग (Feng) दांत और ही कोई विष ग्रंथि (Venom sacs). गोयरा के विषैला होने की बात को मैं हमारे गौरवशाली इतिहास की सबसे बड़ी अफवाहों में से एक और अपने अस्तित्व से झूझते इस निर्दोष प्राणी के लिए सबसे बड़ी विडंबना है।

29 टिप्पणियाँ

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

  1. उत्तर
    1. Ap bol rhe ho jo sb jhuth h qnki meri choti bhn jo 11 sal ki thi usko gohra ne kata tha or vo turnt mr gai

      हटाएं
  2. हमे भी गोह के विषधारी होने की भ्रह्मक जानकारी थी परंतु आपका आर्टिकल पड़कर अब हमें सही ज्ञान प्राप्त हुआ। धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. हमारे यहां भी इसी तरह का भ्रामक भय इस जानवर के प्रति है की एक 1 घंटे में व्यक्ति की मौत हो जाती है लेकिन यहां एक खास तरह की मनुष्य जाति है जोकि इस जानवर को बिना किसी भी व्यवस्था के अपने हाथों से पकड़ लेती है लेकिन यह बताया जाता है किन के पास कोई खास तरह की दवा होती है जिसकी वजह से इनको या जानवर नहीं काटता है हम भी इसी तरह का सुनते आ रहे हैं लोग कहते हैं कि फलाने को गोरे ने काटा और वह मर गया इस जानवर को बचाने के लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्रचार की आवश्यकता है सरकार की भी और आम जनता की भी हमने भी जानवर को कई बार देखा है यूं समझ लीजिए कि शायद करीब 20 जानवर ऐसे होंगे क्योंकि हमारी आंखों के सामने पकड़े गए और फिर उन्हें मार दिया गया उसको वह लोग अपने साथ जिंदा लेकर जाते हैं क्योंकि इसकी चमड़ी का उपयोग किया जाता है या फिर शायद इसे खाया भी जाता है मैं चाहता हूं कि सब मिलकर एक अच्छा प्रचार करें और सरकार इसका इस तरह से प्रचार करें यह जानवर जहरीला नहीं है इसे बचाया जाए क्योंकि यह किसी भी प्रकार की फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
  4. आजतक भ्रम की स्थिति रही है।

    जवाब देंहटाएं
  5. दमोह मे मेरे ही सामने एक को गूहेरे ने काटा वह तुरंत मर गया था अस्पताल तक नही पहुँच पाया

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ज्यदातर सुनी सुनायी बातो के कारन हम इसे सत्य मान लेते है

      हटाएं
  6. Me ye paap krne jaa hi rha tha lekin iss article ko padhne ke baad meri aankhe khul gayi. Or mujhe goyra ke liye rona aa rha hai.
    And thank you so much for this information.

    जवाब देंहटाएं
  7. मेरे खेत पर 3 से 4 गोह है उनसे क्या उनसे सावधान रहने की जरूरत है?

    जवाब देंहटाएं
  8. Brother me bhi shajapur se hu sahi jankari h Kya ye apne kaha se nikali

    जवाब देंहटाएं
  9. Brother me bhi shajapur se hu sahi jankari h Kya ye apne kaha se nikali

    जवाब देंहटाएं
  10. मेरे आगे का मार्ग इस जानवर से प्रशस्त करने के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  11. Hamare yha bhi hai ek abhi meri aankho ke samne kya kiya jaye bhaiya

    जवाब देंहटाएं
  12. mane bhe suna ha ki goyra ka katna se aadmi mar jata ha likin ap kah raha ho ki goyra m gahar nahe rahta to fir aadmi mar kaisa jata ha ap ish sawal ka jawaw do bhai

    जवाब देंहटाएं
  13. Goyra toilet me gir gya he use bahar kese nikale please batao

    जवाब देंहटाएं
  14. Goh ya goyara k phunk mar dene se aankho ki roshni chali jati h। Ye sach h ya bharm।

    जवाब देंहटाएं
  15. Aaj hamare gaav main ek ladki ko goyra kha gya or waha bauhat ghambir hai kya. Kya goyre main jahar nahi hota?

    जवाब देंहटाएं
  16. शनिवार को गोयरा दिखे तो अशुभ माना जाता हूँ क्या??
    यदि हा तो इसके प्रभाव से बचने के उपाय बताये
    please

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने