विटामिन किसे कहते है?-ओम प्रकाश पाटीदार
विटामिन जटिल कार्बनिक पदार्थ होते हैं तथा शरीर की उपापचयी क्रियाओं में भाग लेते हैं। इन्हें वृद्धिकारक भी कहते हैं। इनकी कमी से अपूर्णता रोग हो जाते हैं। ये कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा गन्धक आदि तत्वों से बने सक्रिय एवं जटिल कार्बनिक यौगिक हैं। ये अल्पांश में हमारे शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए आवश्यक होते हैं। इनकी कमी से अनेक रोग हो जाते हैं। इन्हें दो वर्गों में विभक्त किया जाता है:-
- जल में घुलनशील विटामिन, जैसे- विटामिन ‘B’, ‘C’।
- वसा में घुलनशील विटामिन, जैसे- विटामिन ‘A’, ‘D’, ‘K’ आदि।
विटामिन की खोज किसने की?
विटामिन की खोज एफ.जी. हाफकिन्स ने की थी, परन्तु इसे विटामिन का नाम फुन्क महोदय ने दिया। विटामिन कार्बनिक यौगिक है, जो शरीर के विकास एवं रोगों से रक्षा के लिए आवश्यक है। ये ऊतकों में एन्जाइम का निर्माण करते है। विटामिन “डी” हमारे शरीर में स्वतः बनता है जबकि विटामिन “के” आंत्र में उपस्थित ‘कोलोन’ नामक वैक्टीरिया बनाता है।
विटामिन की कमी से होने वाले मुख्य रोग:
- विटामिन ‘A’ की कमी से—रेटीनाल व जीरोफ्थैल्मिया।
- विटामिन ‘B’ की कमी से—बेरी–बेरी, रक्ताल्पता आदि।
- विटामिन ‘C’ की कमी से—स्कर्वी।
- विटामिन ‘D’ की कमी से—रिकेट्स व आटोमैलेशिया।
- विटामिन ‘E’ की कमी से—प्रजनन शक्ति का कम हो जाना।
- विटामिन ‘K’ की कमी से—रुधिर का थक्का देर से जमना।
Tags:
Educational Resources