शरीर द्रव्यमान सूचकांक Body Mass Index (BMI) क्या है?

What is Body Mass Index (BMI) ?
Om Prakash Patidar
  • बीएमआई शरीर की लंबाई के आधार पर आदर्श वजन बताता है।
  • शरीर की चर्बी को नहीं नापता है बीएमआई।
  • यह शरीर में मोटापे की स्थिति के बारे में बताता है।
  • यह आपके सामान्य स्वास्थ का बारे में भी बताता है।
बॉडी मास इंडैक्स (एन्थ्रोपोमैट्रिक सूचकांक) अर्थात शरीर द्रव्यमान सूचकांक, ये बताता है कि शरीर का भार उसकी लंबाई के अनुपात में ठीक है या नहीं। उदाहरण के लिये भारतीयों के लिए उनका बीएमआई 22.1 से ज्यादा नही होना चाहिए। किसी जवान इंसान के शरीर का अपेक्षित भार उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे उसके शारीर का ढ़ांचा ठीक लगे। बीएमआइ को किसी व्यक्ति की लंबाई को दुगुना कर उसमें भार किलोग्राम से भाग देकर निकाला जाता है।

 BMI चार्ट -आपके BMI से जाने आपकी स्थिति


कैसे निकले अपना BMI-
BMI ज्ञात करने के लिए हमारा वजन (किलोग्राम) में ज्ञात कर उसे हमारी उचाई (मीटर) के वर्ग से भाग लगा कर ज्ञात कर सकते है।

व्यस्कों में मोटापे का निर्धारण करने के लिए सबसे पसंदीदा तरीका बी-एम-आई - बॉडी मास इंडेक्स है। यद्यपि असलियत में बी-एम-आई शरीर की चर्बी को नहीं मापता है, यह किसी व्यक्ति की ऊंचाई के आधार पर एक स्वस्थ शरीर के वज़न का आकलन करने के लिए एक उपयोगी उपकरण हो सकता है। बी-एम-आई ऊंचाई से वजन का संबंध कराने के लिए एक मुख्य सूचक है, एक व्यक्ति का वज़न किलोग्राम में, उनकी ऊंचाई मीटर में द्वारा विभाजन किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने