हमे भूख क्यों लगती है ? Why do we feel hungry?

हमें भूख क्यों लगती है?  
Om Prakash Patidar

खाने के बिना हम अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जब हमें भूख का एहसास होता है तो हमें खाने की जरूरत महसूस होती है। 
क्या आप जानतें हैं कि आखिर हमें भूख क्यों लगती है? वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे मस्तिष्क में स्थित हाइपोथैलेमस में दो ऐसे केंद्र होते हैं, जो हमारी खाने संबंधी क्रियाओं पर नियंत्रण रखते हैं। इनमें से एक केंद्र हमें खाने के लिए प्रेरित करता है तो दूसरा हमें क्षुधा शांत हो जाने का संकेत देता है।इन दोनों केंद्रों को सम्मिलित रूप से एपेस्टेट कहते हैं।
शरीर को उचित पोषण न मिलने की वजह से हमेंं भूख लगती हैं। दरअसल हमारे मस्‍तिक में हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) का पहला केन्‍द्र भूख लगने पर Ghrelin हॉर्मोन रिलीज करता है जो हमारी भूख बढ़ाता है।
घ्रेलिन वह हार्मोन है जो आपको भूख महसूस करता है। जब हार्मोन पेट के अंदर उत्पन्न होते हैं, तो यह आपके दिमाग को संकेत भेजते हैं कि यह खाना खाने का समय है। घ्रेलिन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है, जिसके बिना, आप शायद कभी भूख ही नहीं लगेगी। घ्रेलिन के प्रभाव से  हमें कुछ खाने का मन करता है और भूख शान्‍त होने के बाद दूसरा केन्‍द्र Leptin  हॉर्मोन रिलीज करता है जो हमारी भूख को कम करता है।
अब हमारे शरीर को कैसे पता चल जाता है कि पेट भर गया है? क्यों एक हद के बाद हम और नहीं खा पाते? ऐसा इसलिए होता है कि लेप्टिन नाम का हार्मोन हमारे दिमाग को संदेश भेज देता है। जैसे जैसे हम खाना खाते हैं, शरीर में लेप्टिन की मात्रा बढ़ती रहती है। दिमाग के रिसेप्टर से जुड़ कर यह हार्मोन संदेश देता है कि अब पेट भर गया और हमारी और अधिक खाने की इच्छा नही होती है।

हाइपोथैलेमस के यह दोंनों के केन्‍द्र सम्‍मलित रूप से कार्य करते हैं और भूख लगने और पेट भरने के चक्र को नियंत्रित रखते हैं यानि आपका मस्‍तिस्‍क भूख पैदा करता है हमारा पेट नहींं

बच्चों को ज्यादा भूख क्यो लगती है?

बच्चों को कुछ घंटों के अंतराल पर भूख लगने लगती है इसके अनेक कारण होते है। जैसे कि बच्चे अक्सर सक्रिय रहकर कुछ न कुछ करते रहते है। इस सब क्रियाओ के उनको अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इस कारण वह खाने के कुछ समय बाद फिर से खाना मांगने लगते है।
बच्चों को बार- बार भूख लगने के प्रमुख कारण निम्न हो सकते है-

1. प्रोटीन और फाइबर की कमी के कारण-
भोजन मे प्रोटीन और फाइबर की मात्रा सही होनी चाहिए। खाने में इनकी कमी से बच्चों का पेट नहीं भरता और हर समय भूखे होने का अहसास होता रहता है। प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाने से पेट भरा- भरा लगाता है। 

2. कैलोरी की कमी  के कारण-
शरीर को कार्य करने के लिए संपूर्ण आहार की आवश्यकता होती है। कम कैलरी वाले भोजन का सेवन करने से ज्यादा भूख लगती है। हर पल एेसा लगता है जैसे खाना नहीं खाया। इस समस्या से राहत पाने के लिए कैलरी से भरपूर भोजन देना चाहिए

3. पूरी नींद न लेने के कारण-
बच्चों को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होता है। एेसा करने से बच्चे ऊर्जावान बना रहते है। पूरी नींद लेने से पेट ठीक रहने के साथ ही बार- बार भूख भी नहीं लगती है।

4. सुबह नाश्ता न करने के कर
ज्यादातर बच्चे खेलने या टेलीविजन देखने के चक्कर मे सुबह का खाना नहीं खाते। इससे शरीर को बहुत सी समस्याओं का सामना करने के साथ ही हर वक्त भूखे होने का अहसास होता है। अगर आप बच्चों को नाश्ते में प्रोटीन युक्त वस्तुओं को शामिल करते हैं तो बार-बार भूख लगने वाली समस्या से  छुटकारा मिलेगा।

5. जल्दी-जल्दी खाने के कारण-
बच्चे खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। बिना चबाएं खाना खाने से यह पचता नहीं है। इससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती है। एेसे में बहुत जरूर है कि खाना हमेशा चबा-चबा कर ही खाएं ताकि इसको पचने में कोई समस्या न हो। खाना जितना जल्दी और अच्छे से पचेगा उतनी ही भूख कम लगेगी। 

6. कम मात्रा में पानी पीना-
कम मात्रा में पानी पीने से त्वचा और बालों को नुकसान होने के साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। एक दिन में कम से कम 7 गिलास पानी के जरूर पीने चाहिए। कम पानी पीने से बॉडी डिहाईड्रेट हो जाती है और समझ नहीं आता कि हमें क्या हुआ है। इसे साथ ही बार- बार भूख लगती है। सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

7. पेट के कीड़े के कारण-
कई बार अत्यधिक भूख लगना इस ओर भी संकेत करता है कि आपके पेट में कीड़े हो। कीड़े शरीर से आवश्यक पोषक तत्व ले लेते है जिसके कारण पेट खाली लगता है।


एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने