क्या कभी सूर्य पश्चिम की ओर से उदय होता हैं?


क्या कभी सूर्य पश्चिम की ओर से उदय होता हैं –
Om Prakash Patidar

आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि क्या कभी सूर्य पश्चिम की ओर से उदय होता हैं | लेकिन युरेनस ( अरुण ) ग्रह पर सूर्य पश्चिम की ओर से ही उदय होता हैं, जबकि सूर्यास्त पूर्व की ओर होता हैं |
हमारे सौर मंडल मे सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा घड़ी के कांटो की विपरीत दिशा मे करते है, जो कि सूर्य के घूर्णन भी दिशा है। यह दिशा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के उपर से देखने से है। शुक्र और युरेनस को छोड़ कर सभी ग्रहो का घूर्णन भी इसी दिशा मे है। लेकिन शुक्र और युरेनस बाकि ग्रहो के विपरीत घड़ी के कांटो की दिशा मे घूर्णन करते
यह ग्रह घूमता हैं अपने अक्ष पर उल्टा –
युरेनस ग्रह अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता हैं | जबकि अन्य सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर घूमतें हैं।
इस ग्रह पर 42 वर्षों का दिन और 42 वर्षों की रात होती हैं –
युरेनस 98 डिग्री तक झुका होने के कारण इसका उत्तरी भाग 42 वर्षो के लिए सूर्य की ओर रहता हैं और वहाँ पूरे 42 साल तक दिन रहता हैं | वहीँ दुसरी ओर दक्षिणी भाग पर 42 वर्षों तक अँधेरा छाया रहता हैं | इस हिसाब से इस ग्रह की एक साल में एक दिन और एक रात होता हैं |
यह पृथ्वी से 63 गुना बड़ा हैं | यह पृथ्वी से 14.5 गुना भारी हैं | इस ग्रह का अपना चुम्बकीय क्षेत्र भी हैं | यह ग्रह गैस और बर्फ का बना हुआ हैं | इस ग्रह पर पायी जाने वाली बर्फ अमोनिया व मीथेन की भी बनी होती हैं | इस ग्रह की एक साल पृथ्वी की 84 सालों के बराबर हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने