क्या आपके पेट से भी गुड़ -गुड़ की आवाज़ आती है?

पेट  से गुड़गुड़ की आवाजें क्यो आती है?
Om Prakash Patidar

कभी-कभी हमारे पेट से गुड़-गुड़ या अन्य तरह की आवाजें आती है। जो सामान्य घटना भी है या कोई जटिल समस्या भी हो सकती है।
क्योंकि पेट से आवाजें आने के पीछे कोई खास कारण नहीं है बल्कि आपके द्वारा खाया गया गलत भोजन या अन्य समस्या होती है। जो पेट की दीवारों से टकराकर आवाजें उतपन्न करती है। इसके अलावा अधिक समय तक भूखे रहने से भी पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आती है। इसमें घबराने की बात नहीं है क्योंकि ये किसी के भी साथ हो सकती है और कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है।

लेकिन यदि आपको कुछ ज्यादा ही आवाज पेट से आती सुनाई दे, तो सावधान हो जाएं।

यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। हालांकि, पेट से आने वाली आवाज के बारे में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे भी करवाने पर कोई बीमारी का लक्षण नहीं दिखे, तो आपको अपने खान-पान को बदल लें।

पेट से आवाजें आने के पीछे कोई खास कारण नहीं है बल्कि आपके द्वारा खाया गया गलत भोजन या अन्य समस्या होती है। जो पेट की दीवारों से टकराकर आवाजें पैदा करती है। 
कई बार लोग जल्दी-जल्दी भोजन करते हैं। इससे काफी मात्रा में हवा भी उनके खाने के साथ चली जाती है। यह खाना आहार नली में नीचे उतरता है, तो हवा भी खिसकती है, जिससे पेट से आवाज आती है। इसके अलावा खाना पचाने के दौरान एंजाइम्स से जब खाना टूटता है, तो गैस बनती है।

पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने के प्रमुख कारण-


1. पेट में गैस बनने के कारण -
आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति पेट की गैस की समस्या से परेशान दिखाई पड़ता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसका कितना ही इलाज करवा लिया जाए लेकिन समस्या दूर नहीं होती। अगर बात पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने की करें तो उन आवाजों का एक कारण पेट में गैस होना भी होता है। क्योंकि जब हमारे पेट में गैस बनती है तो पेट की दीवारें उस गैस से टकराती है जिससे गुड़गुड़ की आवाजें आती है। तो अगर आपके पेट से भी गुड़गुड़ की आवाज आती है तो हो सकता है इसका कारण पेट की गैस हो।
पेट की गैस और एसिडिटी के बारे में जानने के लिए क्लिक करे-https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=6072405738269829273&pli=1#editor/target=post;postID=7863715668893292909;onPublishedMenu=allposts;onClosedMenu=allposts;postNum=7;src=postname



2. लंबे समय तक भूखे रहने के कारण :
पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने का सबसे बड़ा कारण यही होता है। हममें से बहुत लोग अक्सर काम के चलते खाना खाना भूल जाते है या किसी कारणवश समय से खा नहीं पाते जिसके चलते उनका पाचन तंत्र बिना भोज्य पदार्थ के काम करता है। और इसी के कारण पेट से तरह तरह की आवाजें आने लगती है। इसीलिए अगर आपके पेट से भी गुडगुड की आवाज आ रही है तो तुरंत कुछ खा लें। इससे आवाजें अपने आप ही बंद हो जाएगी।

3. पेट खराब (दस्त लगना)-
कई बार दस्त लगने और पेट खराब होने की वजह से भी पेट से आवाजें आती है। क्योंकि पेट खराब होने की वजह से पेट को भोज्य पदार्थ पचाने में कठिनाईयां होती है जिससे पेट को पूर्ण पोषण नहीं मिल पाता। और इसी के कारण पेट से ग

लेकिन यदि आपको कुछ ज्यादा ही आवाज पेट से आती सुनाई दे, तो सावधान हो जाएं।

यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। हालांकि, पेट से आने वाली आवाज के बारे में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे भी करवाने पर कोई बीमारी का लक्षण नहीं दिखे, तो आपको अपने खान-पान को बदल लें।

4. खाना नहीं पचने के कारण--
पेट से आवाजें आने के पीछे कोई खास कारण नहीं है बल्कि आपके द्वारा खाया गया गलत भोजन या अन्य समस्या होती है। जो पेट की दीवारों से टकराकर आवाजें पैदा करती है।

कई बार लोग जल्दी-जल्दी भोजन करते हैं। इससे काफी मात्रा में हवा भी उनके खाने के साथ चली जाती है। यह खाना आहार नली में नीचे उतरता है, तो हवा भी खिसकती है, जिससे पेट से आवाज आती है। इसके अलावा खाना पचाने के दौरान एंजाइम्स से जब खाना टूटता है, तो गैस बनती है।

अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है और बे टाइम खाना खाया है। अर्थात रोजाना आप 9 बजे खाना खाते है लेकिन उस दिन आपने 1 बजे खाना खाया तो इससे आपके पेट का संतुलन बिगड़ जाएगा। और पेट का संतुलन बिगड़ने से खाना नहीं पचता। इसके अतिरिक्त देर रात तक जागने से भी खाना पचाने में मुश्किल होती है। जिसके कारण भी पेट से गुडगुड की आवाज आती।

5. सही टाइम पर शौचालय नहीं जाने के कारण-
इसके अतिरिक्त सही टाइम पर मल त्याग नहीं करने से भी पेट से आवाज आ सकती है। क्योंकि अगर हम सही समय पर वाशरूम नहीं जाते है तो हमारे पेट की हवा ऊपर नीचे होती रहती है जिससे पेट में दबाव उत्पन्न होता है और यही दबाव पेट से आवाजें आने का कारण बनता है।

6.आंत का कैंसर-
अगर बार-बार आपके पेट में गैस बन रही हो या फिर आवाजें आ रही हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यदि दवा लेने के बाद भी समस्या खत्म नहीं हो रही है, तो यह आंत के कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। कैंसर पेट में गैस बनाता है, जिसकी वजह से इसे आसानी से नहीं पहचाना नहीं जा सकता।




एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने