ऐसे प्राणी जिन्हें जीव विज्ञान ने भी पूरा सम्मान नही दिया।

एक मेहनती प्राणी: जिनकी जीव विज्ञान में उसकी कोई जाति प्रजाति ही नही है-
Om Prakash Patidar

जीव विज्ञान (Biology) की एक महत्वपूर्ण शाखा वर्गीकरण विज्ञान  जिसमे प्रत्येक जीव का सिस्टमिक वर्गीकरण कर उसका वंश (Genus) व जाति (Species) निर्धारित की है, लेकिन खच्चर और बेसर ऐसे प्राणी है, जिनसे जीव विज्ञान ने भी भेद-भाव किया है। जेसे प्रत्येक जीव की निश्चित वंश व जाति है। उदाहरण मनुष्य का वंश Homo व जाति sapiens अब खच्चर का वर्गीकरण देखते है-


Scientific classification 
Kingdom : Animalia
Phylum : Chordata
Clade : Tetrapodomorpha
Class : Mammalia
Order : Perissodactyla
Family : Equidae
Tribe : Equini
Genus : Equus
Species :
Equus asinusEquus caballus?
(Sourse:Wickipedia)

खच्चर का Genus तो Equus है लेकिन उसकी जाति पर प्रश्न चिन्ह (?) लगा है। कहने का तातपर्य है। कि इस मेहनती प्राणी से जीव विज्ञान ने भी भेद-भाव किया है।
आइये इनके बारे में और विस्तार से जानने का प्रयास करते है।

खच्चर और बेसर-



खच्चर (ऐकव्स एशिनस x ऐकव्स कैलेबस)



ख़च्चर एक गधे और घोड़ी के मिलन से उत्पन्न एक संकरसंतान है।

नर गधा (♂) X मादा घोड़ी(♀)==ख़च्चर (Mule)

घोड़ा और गधा विभिन्न प्रजाति हैं और इनमें गुणसूत्रों की संख्या भी भिन्न होती है। जहाँ गधे में 62 गुणसूत्र होते हैं वहीं घोड़ों में इनकी संख्या 64 होती है। खच्चर को आमतौर पर बोझा ढोने के काम में लाया जाता है। औद्योगीकरण से पहले खच्चर सामान को लाने ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया करते थे। सभी नर खच्चर बंध्य होते हैं, जबकि मादा खच्चर कुछ दुर्लभ मौकों पर गर्भधारण कर सकती हैं। खच्चर का आकार इसको जन्म देने वाली घोड़ी के आकार पर निर्भर करता है।

बेसर क्या है?


बेसर  (ऐकव्स कैलेबस x ऐकव्स एशिनस)


बेसर एक घोड़े और गधी के मिलन से उत्पन्न एक संकर संतान है।

नर घोड़ा (♂) X मादा गधी (♀)== बेसर

खच्चर के बनिस्बत किसी बेसर का जन्म एक दुर्लभ घटना होती है। सभी नर बेसर बंध्य होते हैं, जबकि मादा बेसर कुछ दुर्लभ मौकों पर गर्भधारण कर सकती हैं।



इसी प्रकार के अन्य उदाहरण-



कई प्रजातियों में कुछ ऐसे अजीब और हैरान करने वाले जानवरों के उदाहरण मिलते हैं, जिन्हें देख कर  हर कोई सोच में पड़ जाता है कि आखिर वे हैं क्या?

पिज्ली भालू
पोलर भालू+ग्रिज्ली भालू यानि पिज्ली भालू. यह जीव भालू की इन दो प्रजातियों के मेल से बना है.


पिज्जी भालू -

पिज्जी की मां पोलर बियर होती है और पिता ग्रिज्ली भालू. हाइब्रिड की त्वचा हल्के रंग की लेकिन पैर गहरे भूरे रंग के. पिज्ली प्रजनन करने में सक्षम हैं।


जेसेल  -

जेब्रा(zebra) और गधे(Ass) के मेल से बनता है 2013 में इटली के फ्लोरेंस जू में पैदा हुआ यह हाइब्रिड इप्पो कहलाता है. इथियोपिया में ऐसी एक प्राकृतिक मिश्रित प्रजाति मिली थी। यह प्रजनन योग्य नही होते है।


जोर्स-

जेब्रा (Zebra) और घोड़े (Horse) का भी संकर बन चुका है. इसे जेब्रा+हॉर्स यानि जॉर्स कहते हैं।
जॉर्स भी प्रजनन करने लायक नहीं होते है।


टाइशफ्रोश -

जर्मनी के तालाबों में पाया जाने वाला यह मेंढक असल में एक हाइब्रिड है. यह पानी के छोटे मेंढकों और दलदल में रहने वाले मेंढक के मेल से बना है. इसकी टरटर दोनों प्रजातियों की आवाज की बिल्कुल मिलीजुली आवाज होती है. यह प्रजाति भी प्रजनन में सक्षम है.


वॉल्फिन -

व्हेल(Whale)+डॉल्फन (Dolphin) के मिलने से बनता है नया क्रॉस जीव - वॉल्फिन. इस वॉल्फन का नाम है केकाईमालू और यह खास जीव हवाई के सी लाइफ पार्क में पैदा हुआ था. कामा 1990 के दशक में दुबई में पहले कामा को देखा गया था.


कामा-

यह कैमल (Camel)+लामा (Laama)का मिश्रण है. यह कृत्रिम गर्भाधान के जरिए पैदा किया गया था. इसके सफल होने के बाद कई कामा पैदा किए गए. लक्ष्य था एक ऐसी हाइब्रिड प्रजाति बनाना जो कैमल यानि ऊंट जैसा बड़ा और मजबूत हो और जिससे लामा से ज्यादा ऊन मिले.



लाइगर -

लायन (Lion)+टाइगर (Tiger) मिल कर बनते हैं। नर शेर और मादा बाघ का एक संकर संतान है। शेर के माता-पिता एक ही जीनस में हैं लेकिन विभिन्न प्रजातियों में हैं। 

लाइगर. हालांकि प्रकृति में ऐसा कभी नहीं होता. इनका संकरण करा कर कई चिड़ियाघरों में लाइगर बनाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने