कैरेट (Carat) क्या होता है?

कैरेट व्यवस्था क्या होती है?
Om Prakash Patidar
जब भी आप सोना खरीदने जाते है तब ये जरूर पूछते होंगे कि ये सोना कितने कैरेट का है?
आखिर ये कैरेट क्या है?

CARAT’  शब्द की उत्पत्ति का इसिहास-

Carat ('कैरेट') शब्द को हीरे के वजन के लिए प्रयोग किया जाता है, यह शब्द सेराटोनिया सिलीक्वा (Ceratonia siliqua) से निकलता है, जिसे आमतौर पर कैरोब (Carob) पेड़ के नाम से जाना जाता है। प्राचीन काल में, तराजू और द्रव्यमान इकाइयों का आविष्कार होने से पहले, हीरा व्यापारियों ने हीरे के वजन को Carob के बीज से तोला जाता था। प्रत्येक कैरोब बीज में एक समान वजन होता था, जो 0.20 ग्राम या 200 मिलीग्राम के बराबर था और इसलिए हीरे का वजन निर्धारित करता था। यही से कैरट शब्द की उत्पत्ति हई है।
कैरट:
वर्तमान में कैरेट सिस्टम को किसी भी स्वर्ण (Gold) आभूषण की शुद्धता की माप के लिए इस्तेमाल किया जाता है।जब आभूषण खरीदे या बेचे जाते हैं, तब कीमत की गणना करने से पहले शुद्धता का ही विश्लेषण किया जाता है। सोने का मूल्य उसकी शुद्धता से निर्धारित होता है, जिसे कैरेट में मापा जाता है।  24 कैरेट सोना शुद्ध सोना होता है, यह 100 प्रतिशत शुद्धता का सूचक है। सोने का शुद्ध रूप 24 कैरेट (99.99 प्रतिशत) होता है। हालांकि, 24 कैरेट सोना नरम होता है और उसका आकार बिगड़ सकता है। मजबूती और डिजायनिंग के लिए उसमें अन्य धातुओं को मिश्रित किया जाता है। इससे सुंदर डिजाइन तैयार करने में मदद मिलती है। कैरेट जितना अधिक होगा, सोने का आभूषण उतना ही महंगा होगा। 
आइये जानते है कि किस कैरेट का सोना कैसा होता है? और सोने के संबंध हॉलमार्क क्या है?

24 कैरेट सोना : यह शुद्ध सोना है और संकेत देता है कि सभी 24 भाग शुद्ध हैं और इसमें अन्य धातुएं नहीं मिली हैं। इसका रंग स्पष्ट रूप से उज्‍जवल पीला होता है और यह अन्य किस्मों की तुलना में अधिक महंगा होता है। ज्यादातर, लोग इतने कैरेट के सोने को सिक्कों या बार के रूप में खरीदना पसंद करते हैं।

22 कैरेट सोना : इसका तात्पर्य है कि आभूषण में 22 भाग सोना है और शेष 2 भाग में अन्य धातुएं हैं। इस प्रकार का सोना आभूषण बनाने में प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह 24 कैरेट सोने से अधिक कठोर होता है। हालांकि, नगों से जड़े आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने को प्राथमिकता नहीं दी जाती है।

18 कैरेट सोना : यह श्रेणी 75 प्रतिशत सोना तथा 25 प्रतिशत तांबा और चांदी वाली होती है। यह बाकी दो श्रेणियों की तुलना में कम महंगी है और इसका इस्तेमाल स्टड तथा हीरे के आभूषण बनाने में किया जाता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। सोने का प्रतिशत कम होने के कारण, यह 22 या 24 कैरेट श्रेणियों की तुलना में मजबूत होता है।

14 कैरेट सोना : यह श्रेणी 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोने और शेष अन्य धातुओं की होती है। यह भारत में अधिक चलन में नहीं है।
10 कैरेट सोना :  कैरेट सिस्टम में 10 कैरेट को सबसे छोटी इकाई माना जाता है। 10 कैरेट सोने का मतलब है कि ज्वैलरी या सोना में दस हिस्सा शुद्ध है और 14 हिस्सा दूसरे मेटल का। जब हीरे के संदर्भ में कैरेट की बात होती है, तो यह वजन का सूचक होता है।

सोने के रंग : आभूषण बनाते समय मिश्र धातु की संरचना को बदलकर सोने को अन्य रंग भी दिए जा सकते हैं।
कुछ रंग इस प्रकार हैं।
गुलाबी सोना : मिश्र धातु संरचना में अधिक तांबा जोड़कर गुलाबी सोना बनता है।
हरा सोना : मिश्र धातु संरचना में अधिक जस्ता और चांदी जोड़कर बनाया जाता है।
सफेद सोना : मिश्र धातु संरचना में निकल या पैलेडियम जोड़कर बनाया जाता है।

शुद्धता का निशान : हॉलमार्क्ड आभूषण वे हैं, जिनमें सोने की मात्रा का मूल्यांकन किया गया हो और शुद्धता के अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन किया गया हो। यह मार्क भारतीय मानक ब्यूरो (BSI) द्वारा दिया जाता है?

सोने (Gold) से संबंधित रौचक तथ्य-

सोना (GOLD)
* सोना एकमात्र पीला धातु है।
* सोना का सांकेत Au है।
* सोना का परमाणु संख्या 79 है।
* सोना बहुत ही लचीली धातु है।
* सोना का उपयोग प्राचीन काल से ही सिक्के व आभूषण बनाने और धन संग्रह के रुप मे होता रहा है
* सोना की शुद्धता कैरट मे मापी जाती है।
* सोना का गलनांक 1064.43 डिग्री सेल्सियस और क्वथनांक 2970 डिग्री सेल्सियस होता है।
* अभी भी 80 फीसदी सोना जमीन मे ही है।
* सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा 71kg का आस्ट्रेलिया मे मिला था।
* सोना ताप व बिजली का सुचालक है इसमे कभी भी जंग नही लगती है।
* भारत मे विश्व का लगभग 2% सोना है पर खपत सबसे अधिक होता है
* सोना का परमाणु भार 196.97 होता है।
* सबसे अधिक सोना निकालने वाली कंपनी कनाडा की बैरिक गोल्ड है।
* सोने का सबसे बड़ा बिस्किट 250kg का है।
* 1912 से पहले ओलंपिक मे शुद्ध गोल्ड मेडल मिलता था।
* हमारे शरीर मे लगभग 0.2mg सोना होता है।
* सबसे अधिक सोना अमेरिका के पास है।
* सबसे अधिक सोना उत्पादन मुरुन्तौ, उज्बेकिस्तान खादान मे होता है।
* एक समय था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था
* आज भी भारत में बिना सोने की शादियां नहीं होती
* आज तक 167000 टन सोना पाया गया है इससे ज्यादा स्टील आज हम 1 घंटे में बना लेते हैं
* समुद्र में इतना सोना है कि अगर निकाल दिया जाए तो हर इंसान के पास 4 किलो सोना होगा
* सोना और कॉपर दो ऐसी धातु है जो सबसे पहले खोजी गई आज से लगभग 5000 साल पहले
* शुद्ध सोना इतना मुलायम होता है कि इसे हाथ से भी मोड़ा जा सकता है
* धरती के हर महाद्वीप से सोना निकाला जा चुका है
* वैज्ञानिकों के अनुसार सोना धरती के अलावा बुध मंगल और शुक्र ग्रह पर भी है
* एशिया के कुछ देशों में चाय कॉफी आदि में भी सोना मिलाया जाता है
* सोना से डराने वाले लोगों को  ऑरोफोबिया करते हैं
* सोना हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है इससे त्वचा की डेड सेल्स खत्म हो जाते हैं
* यूकेलिप्टस पेड़ की पत्तियों में सोने के कण मौजूद होते हैं
* अंतरिक्ष यात्रियों के हेलमेट बनाने में गोल्ड का इस्तेमाल होता है
* सोना सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों को रिफ्लेक्ट कर देता है
* सोने को खाया भी जा सकता है
* एक समय था जब एलुमिनियम दुनिया का सबसे कीमती धातु था तब अमीर एल्मुनियम के बर्तन में खाना खाते थे और गरीब सोने के
* दुबई के कई एटीएम से सोने के बार निकलते हैं
* भारतीय महिलाओं के पास स्विट्जरलैंड जर्मनी से भी अधिक सोना है

1 टिप्पणियाँ

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

  1. आपने अपने इस आर्टिकल में सोना और चांदी के वजन से संबंधित बहुत अच्छी जानकारी दिया है. आपको देखकर मैं ब्लॉगिंग शुरू किया है. आपके लेख से प्रभावित होकर मैंने bhari gram से संबंधित एक लेख लिखा है. कृपया मेरे वेबसाइट विजिट करें. कोई कमी हो तो कमेंट करके जरूर बताइएगा.
    धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने