Why are the bats hanging upside down on the tree or inside caves?
Om Prakash Patidar
Shajapur
पक्षी आसमान में उड़ते और पेड़ो पर सोते है। सोते समय ये पक्षी पैरो से पेड़ की शाखा को पकड़ सोते है ये जैसे ही पेड़ की शाखा पर बैठते उसी समय इनके पेर शाखा के चारो और जकड़ (Lock) जाते है। इस क्रिया को पर्चिंग कहते है। सभी पक्षी सोते समय सीधे सोते है। लेकिन एक पक्षी (स्तनधारी) चमगादड़ पेड़ो पर उल्टा लटक कर सोते है। इसके पीछे क्या कारण है। आइये जानते है कि-
चमगादड़ पेड़ पर उल्टे क्यूं लटकते हैं?
जैसा कि हम जानते है कि हवाई जहाज उड़ान भरने के पहले रनवे पर तेजी से दौड़ता है और धीरे-धीरे उड़ान भरता है। जबकि हेलीकाप्टर अपने पावरफुल इंजन की शक्ति से पंखे को घुमा कर उड़ान भरता है। ठीक उसी प्रकार पक्षी को भी उड़ान भरने के लिए हेलीकाप्टर की तरह शक्तिशाली पेशियां और पंख चाहिए या हवाई जहाज की तरह उड़ान भरने के पहले तेज दौड़ने के लिए मजबूत पैर चाहिए।
लेकिन चमगादड़ अन्य पक्षियों की तरह वे ज़मीन से उड़ान नहीं भर पाते, क्योंकि उनके पंख कम मजबूत होने के कारण
भरपूर उठान नहीं देते और उनके पिछले पैर इतने छोटे और अविकसित होते हैं कि वो दौड़ कर गति नहीं पकड़ पाते। यही कारण है कि चमगादड़ पेड़ो या गुफाओ में उलटे लटकते हैं क्योंकि उल्टे लटके रहने से वे बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। पेड़ो पर लटके हुए चमगादड़ जैसे ही अपने पैर को ढीला छोड़ते है वह हवा में आते ही पंख फड़फड़ाकर उड़ना प्रारम्भ कर देते है।