RSVP-full form and it's meaning
Om Prakash Patidar
आपके घर और कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र आते होने पर कभी अपने गौर किया है कि इनमें से बहुत से कार्ड पर सबसे नीचे भेजने वाले कि तरफ से RSVP लिखा होता है।
आखिर RSVP होता क्या है?
विवाह, सम्मान समारोह, बैठक, मिलन समारोह जैसे कई निमंत्रण पत्रों में आपको कार्ड में अंत में यह शब्द लिखा नजर आता है। जिसमें 'RSVP' के साथ आयोजक का नाम, पता और संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर लिखा होता है। RSVP का पूरा नाम Répondez S’il Vous Plaît होता है। यह फ्रेंच भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है सूचित कीजियेगा (Please Respond/Reply)। यह एक ऐसा 'निवेदन' है, जो कहता है कि, आप अपने आने या न आने की सूचना आयोजक को पहले ही दे दें, ताकि आपके लिए आयोजन स्थल पर हो रही तैयारियां और बेहतर ढंग से की जा सकें।
हमे मिलने वाले बहुत से कार्ड्स में RSVP लिखा होता है फिर भी हम में से ज्यादातर लोग (Respond या Reply) नही करते है। ऐसा क्यों..?
जैसा कि RSVP इसका मतलब होता है 'प्लीज रिस्पॉन्ड' या 'प्लीज रिप्लाय'। लेकिन अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती और वे आयोजक को रिस्पॉन्ड नहीं करते। आरएसवीपी फ्रांस में इस्तेमाल होते-होते पूरी दुनिया में फैल गया।
किन देशों में है प्रचलित है RSVP का रिवाज-
यूरोपीय देशो में RSVP का प्रचलन काफी पहले से है, वह जितने लोग सहमति देते है, उसी अनुरूप सारी व्यवस्थाएं की जाती है । आजकल भारत में भी यह शब्द तो प्रचलन में आ गया, लेकिन जानकारी के अभाव में शिष्टाचार का यह तरीका नहीं अपनाया जाता है।
RSVP भारत मे कैसे आया?
फ्रांस में 18वीं सदी से इस शब्द का इस्तेमाल करना शुरू किया गया था। जिसे इंग्लैंड की हाई सोसायटी ने एडॉप्ट कर लिया। 20वीं सदी में इंग्लैंड ने अपने निमंत्रण पत्रों पर इस शब्द का उपयोग पूरी तरह से शुरू कर दिया था। भारत में यह शब्द अंग्रजों के साथ आया था। आज भी विदेशी एम्बेसी के निमंत्रण पत्रों पर आरएसवीपी लिखा जाता है। हम भारतीयों ने भी इस शब्द का अनुसरण करना शुरू कर दिया, लोग अपने निमंत्रण पत्र पर यह शब्द लिखवा तो लेते हैं, लेकिन इसका सही मतलब नहीं जानते।
RSVP लिखने के लिए क्या कोई नियम होते है?
निमंत्रण पत्र पर RSVP लिखने के लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं RSVP के नीचे आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे व्यक्ति का नाम, पद और संपर्क का नंबर लिखना जरूरी होता है। जिससे अतिथि न आ सकने की जानकारी पूर्व में ही दे सके।
RSVP लिखने से क्या फायदा है?
अपने कार्ड्स में यदि अपने RSVP लिखवाया और जिनको कार्ड दिए उन्होंने उपको रिप्लाई किया तो आप उसी अनुरूप सारी व्यावताये करेंगे जिससे-
1.भोजन की अनावश्यक बर्बादी बचेगी।
2.अतिथि के न आने पर रूम बुकिंग समेत उस पर होने वाले अन्य खर्च बचेंगे।
3. सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सही समय पर पूरी होंगी।
4.आयोजक को भी अच्छा लगेगा कि, आपने शिष्टाचार निभाकर उसे सूचित किया।
5.आप भी कहा जाना है, कहा नही जा सकेंगे इस उलझन से बच सकेंगे।
5.आप भी कहा जाना है, कहा नही जा सकेंगे इस उलझन से बच सकेंगे।
आपको मिलने वाले कार्ड्स में RSVP लिखा हो तो आप Reply अवश्य कीजिये-
आपको मिलने वाले कार्ड्स में RSVP लिखा हो, उस समारोह के आयोजक को आपके पहुंचने या न पहुंचने की जानकारी कार्ड मिलते ही दे दीजिए। क्योकि वह व्यक्ति उतने लोगो के अनुसार व्यवस्था करेगा जितनो ने आयोजन में पहुचने की सहमति दी है।
Tags:
सामान्य जानकारी