LPG गैस सिलेंडर का रंग लाल ही क्यो होता है?

Why LPG cylinders are always red in colour?
Om Prakash Patidar

आपके घर LPG गैस सिलिंडर चाहे किसी भी कंपनी का है इसका रंग लाल ही होता है।
ऐसा क्या कारण है कि LPG सिलिंडर को लाल रंग का रखा जाता है?

इसके पीछे कोई न कोई कारण तो अवश्य ही होगा।

कारण -01
इसके पीछे एक साधारण सा कारण है जैसा कि हम जानते हैं कि लाल रंग को खतरे के संकेत के तौर पर देखा जाता है और चूंकि एलपीजी एक ज्वलनशील गैस है इसलिए इसमें लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। अब चाहे सिलिंडर हो या गैस का हौज पाइप सभी का रंग लाल ही होता है।

कारण -02
किसी गैस के सिलिंडर का रंग उस गैस की पहचान के लिए भी होता है।
विभिन्न गैसो के सिलेंन्डर अलग अलग रंगो से रंगा जाता है।
जैसे  LPG - Red (लाल रंग) होता है उसी प्रकार-

Oxygen Gas- White (सफेद रंग)
Nitrogen Gas- Black (कला रंग)

Nitrous Oxyde Gas - Blue (नीला रंग)

Carbon di Oxyde Gas- Grey (धुसर) तथा 
Hilium Gas-के सिलिंडर का रंग Brown (भूरा रंग) होता है।

इस प्रकार इस कलर कोड से पता चल जाता है कि सिलेंडर में कौन सी गैस भरी है।
यही कारण है कि एलपीजी के सिलेंडर को लाल रंग से रंगा जाता है जिससे कई सिलेंडर के बीच इसकी पहचान आसानी से हो जाये।
हालांकि LPG के व्यावसायिक (Commercial) सिलिंडर का रंग नीला होता है। जिस पर  लाल रंग की पट्टी ही लगाई जाती है। इसका नीला रंग इसलिए होता है कि यदि किसी व्यावसायिक कार्य मे घरेलू सब्सिडी वाला सिलिंडर उपयोग हो रहा है तो उसको दूर से ही पहचाना जा सके।

9 टिप्पणियाँ

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

  1. एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर नीले रंग के होते हैं यह सिलेंडर के लिए पहचान का माध्यम है लाल लाल रंग के सिलेंडर डॉमेस्टिक परपज के लिए होते हैं

    जवाब देंहटाएं
  2. आपके कमेस्ट्स के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. Very nice information परन्तु मेरे घर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्राउन 🟤 रंग का है

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने