मेरा घर-मेरी प्रयोगशाला- फ्यूचर साइंटिस्ट प्रतियोगिता



कोविड-19 के कारण से स्कूल बंद होने के दौरान बच्चो की  खोजी पृवत्ति एवं उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के उद्देश्य से कक्षा 1 से कक्षा 12 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी प्रतियोगिता  मेरा घर-मेरी प्रयोगशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता चार समूह के लिए आयोजित की जा रही है।

1. खोजी बाबू (कक्षा 1-5 तक)

2. छोटू वैज्ञानिक (कक्षा 6-8 )

3. बाल वैज्ञानिक  (कक्षा 9-10)

4 .किशोर वैज्ञानिक (कक्षा 11-12)

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कक्षा 1 से कक्षा 12वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने कक्षा की NCERT की विज्ञान/पर्यावरण अध्ययन/भूगोल  की पाठ्यपुस्तक में से किसी की प्रयोग को  घर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करते हुए एक वीडियो बनाकर भेजना होगा। 

आप अपना वीडियो निम्न लिंक पर क्लिक कर भेज सकते है- 

अपना विडियो अपलोड करने के लिए क्लिक कीजिये

वीडियो अपलोडिंग में समस्या होने पर आप अपनी गूगल ड्राइव या यूट्यूब की लिंक भी पोस्ट कर सकते है।

प्रतियोगिता के लिए नियम व् शर्ते निम्नानुसार है-

1.यह वीडियो अधिकतम 20 MB4 मिनिट से बड़ा नही होना चाहिए। 

2. जिस प्रयोग का चयन किया गया वह निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए।

3. आपके विडियो में इन्टरनेट से डाउनलोड क्लिप/फोटोग्राफ्स का उपयोग नही होना चाहिए।

4. विडियो शूट करते समय किसी प्रकार के कॉपीराइट नियम/ कानून का उलन्घन नही होना चाहिए।

5. प्रतिभागी द्वारा भेजे गए वीडियोस का उपयोग मुक्त शैक्षिक संसाधन (OER) के रूप में उपयोग किया जा सकेगा तथा इसे शैक्षिक उदेश्य के लिए सोशल मीडिया/ youtube पर अपलोड किया जा सकेगा।

6. निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व् बाध्यकारी होगा।

7. आपकी प्रविष्टि 20 सितंबर 2020  तक google form  के माध्यम से  पहुच जाना चाहिए । 


विजेता का चयन प्रयोग के वीडियो की मौलिकता, रचनात्मकता और नवीनता के आधार पर किया जाएगा.

मूल्यांकन के लिए अंको का विभाजन इस प्रकार रहेगा- 

1. Selection of Theme (25) 

2. Content   communicability (25) 

3. Presentation  performance (20) 

4. Time  management  ( 4 Min) (20) 

5. Tech. Camera Angle ,  Handling , focus, light etc. (10) 

Total Marks (100)


वीडियो इस लिंक के वीडियो के अनुसार आपके पाठ्यक्रम का हो सकता है।

किस तरह की एक्टिविटी कर कैसे वीडियो बना सकते है। देखने के लिए क्लिक कीजिए

घरेलु सामग्री से विज्ञान के प्रयोग के लिए यहाँ क्लिक करें

सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट व प्रत्येक श्रेणी में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओ को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।


विस्तृत जानकारी समय समय पर  अपडेट की जावेगी 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे -

श्री ओम प्रकाश पाटीदार - 9425038556,

श्री शैलेंद्र जी कसेरा  मोब-9424000094, 

श्री रमाकांत पाण्डेय मोबा -9713528089

आयोजक- 

1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण विज्ञान क्लब  (VP-MP0175) शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर, जिला शाजापुर (म.प्र.)

2. इनोवेशन वर्कशॉप विज्ञान क्लब (VP -MP0167)

कमला सागर हायर सेकंडरी स्कूल अटल टिंकरिंग लैब , नलखेड़ा , जिला आगर-मालवा (म.प्र.)

3. जीवन तरंग विज्ञान क्लब (VP-MP0248) 

 शास. उ.मा. वि.भोजपुर जिला राजगढ़ (म.प्र.)


महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप इन  लिंक पर क्लिक कर सकते है-

नवीनतम जानकारी के लिए देखते रहे -

विडियो अपलोड करने के लिए Click करे

वैज्ञानिक दृष्टिकोण होम पेज के लिए क्लिक करे

वैज्ञानिक दृष्टिकोण फेसबुक पेज पर विजिट करने के लिए क्लिक करे

गतिविधि का प्रोमो विडियो देखने के किये क्लिक करे


इस प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 4 अक्टूबर को youtube live कार्यक्रम में घोषित किया गया -

मेरा घर-मेरी प्रयोगशाला  का परिणाम

खोजी बाबु (कक्षा 1 से 5 )

प्रथम- कु सुनीता अग्रवाल न्यू दिल्ली,

द्वितीय -ऋषभ मिश्रा सुन्दरगढ़ उड़ीसा, राशी पतोंदिकर बुरहानपुर मध्यप्रदेश

तृतीय – कु विध्यामायी पाटी सुन्दरगढ़ उड़ीसा, कु परिधि श्रीवास्तव बालाघाट मध्यप्रदेश

 

छोटू वैज्ञानिक  (कक्षा 6 से 8 )

प्रथम- बोधिस्तव खंडेराव यवतमाल महाराष्ट्र,

द्वितीय –ओम रानाडे इंदौर, मध्यप्रदेश

तृतीय – कु ख़ुशी पतोंदिकर बुरहानपुर मध्यप्रदेश,पुन्य मिलिंद जोशी ठाणे महाराष्ट्र,विलास यादव बैतूल मध्यप्रदेश

 

बाल वैज्ञानिक  (कक्षा 9 से 10)

प्रथम- हर्षवर्धन परमार धार मध्यप्रदेश ,

द्वितीय –हेमलता दांगी, ब्यावरा, मध्यप्रदेश, तनिष्का वराठे बैतूल, मध्यप्रदेश,

तृतीय – शार्दुल सुधीर कुमार सतारा महाराष्ट्र, कु.शिवानी चोकसे  बुरहानपुर मध्यप्रदेश

 

किशोर वैज्ञानिक  (कक्षा 9 से 10)

प्रथम- कु.सलोनी मिश्रा बैतूल, मध्यप्रदेश ,

द्वितीय –राहुल रमन शाजापुर, मध्यप्रदेश, सौरभ चोकसे बुरहानपुर मध्यप्रदेश

तृतीय – कु.अंकिता जैन दमोह मध्यप्रदेश, पवन किलोदिया शाजापुर मध्यप्रदेश 




 

56 टिप्पणियाँ

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

  1. बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाने के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. Very good.We can develop scientific temperament among the students

    जवाब देंहटाएं
  3. Covid-19 Ke Chalte Aise Pratiyogita Hai Har mahine honi chahie is se bacchon ka Utsaah badhega yah bahut hi acchi Pratiyogita lag rahi hai😃😊😊☺💐

    जवाब देंहटाएं
  4. All students very happy because hm sab ghar pr reh kar bhi ekk bhi competition miss nhi kar rhe hai so I thinking both of students are very luky����

    जवाब देंहटाएं
  5. Kab milage E certificate date??????? Please tell me I am upload 3 videos

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने