Commonwealth Day:24 May

24-मई- राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) हर साल 24 मई को मनाया जात है. पहले इसे एम्पायर डे के रूप में मनाया जाता था उसके बाद हेरोल्ड मैकमिलन ने इसका नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस रख दिया. इंग्लैंड की महारानी ने वर्ष 1901 में सबसे पहले राष्ट्रमंडल दिवस मनाने का  जिक्र किया  था. वर्ष  1902 में महारानी के निधन के बाद से राष्ट्रमंडल दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाने लागा.

राष्ट्रमंडल देश क्या है?

राष्ट्रमंडल उन देशों का समूह है जो किसी न किसी रूप में कभी ब्रिटेन से जुड़े रहे हैं. इन देशों पर औपनिवेशिक काल के दौरान ब्रितानी शासन था और बाद में ये देश स्वतंत्र हो गए. राष्ट्रमंडल समूह की स्थापना 11दिसम्बर, 1931 को हुई थी।राष्ट्रमंडल के सभी 53 सदस्यों ने लोकतंत्र, लैंगिक समानता, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

राष्ट्रमंडल समूह के उद्देश्य:

राष्ट्रमंडल के उद्देश्यों और अन्य पक्षों के निर्धारण के लिये कोई औपचारिक संविधान, घोषणा-पत्र या संधि की व्यवस्था नहीं है। इनकी अभिव्यक्ति परामर्श, सहायोग और पारस्परिक सहायता के माध्यम से होती है। राष्ट्रमंडल के आदशों और सिद्धांतों का निर्धारण सदस्य देशों के शिखर सम्मेलन में होता है। घनिष्ठता की भावना की सतत अनुभूति को अभिव्यक्त करना तथा पूर्व में या वर्तमान में ब्रिटिश राजमुकुट के प्रति निष्ठा प्रदर्शित करने वाले सदस्यों के मध्य सहयोग को प्रोत्साहित करना संगठन के मुख्य उद्देश्य हैं।

राष्ट्रमंडल के सदस्य देश

अफ्रीका: बोत्सवाना, कैमरून, घाना, कीनिया, लेसोथो, मलावी, मॉरिशस, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, सियरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, स्वाज़ीलैंड, तंज़ानिया, द गांबिया, युगांडा और ज़ाम्बिया.

अमरीकी देश: बेलिज़, बरमूडा, कनाडा, फॉकलैंड द्वीप समूह, गुया ना और सेंट हेलेना.

एशिया: बांग्लादेश, ब्रुनेई दारुस्सलम, भारत, मलेशिया, मालदीव, पाकिस्तान, सिंगापुर और श्रीलंका.

कैरेबियाई देश: (कैरिबियाई क्षेत्र अन्ध महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है। यह द्वीपसमूह 4,020 किलोमीटर लंबाई का और 257 किलोमीटर चौड़ाई का क्षेत्र है, जिसमें 7000 से अधिक द्वीप स्थित हैं। इसमें कई छोटे देश हैं।) एंगुइला, एंटिगुआ और बरबुडा, बहमास, बारबाडोस, ब्रितानी वर्जिन द्वीप समूह, केमेन द्वीप समूह, डोमिनिका, ग्रेनेडा, जमैका, मोंसेरात, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लुसिया, सेंट विंसेट, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और टर्क्स एंड कैकॉस द्वीप

यूरोप: साइप्रस, इंग्लैंड, जिब्राल्टर, गुएर्नसे, आइल ऑफ मैन, जर्सी, माल्टा, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स.

ओशीनिया: (ओशिआनिया, एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। "ओशिआनिया" शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमाँट द'उर्विल द्वारा गढ़ा गया था।ऑस्ट्रेलिया, कुक द्वीप समूह, किरिबाती, नौरू, न्यूज़ीलैंड, नियू, नॉरफॉक आइलैंड, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमॉन द्वीप समूह, टोंगा, टुवालू और वैनुआतु


एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने