मानव शरीर एक अद्भुत मशीन
मानव
शरीर की संरचना जितनी अद्भुत है उतनी ही जटिल भी है। यह एक ऐसा विषय बन गया है जिस
पर सदियों से शोध होते ही आएं हैं और भविष्य में भी होते ही रहेंगे। मानव शरीर
किसी फैक्ट्री की तरह होता है। इसकी कार्य प्रणाली, हमे दातो तले उंगली दबाने को मजबूर कर देती है।
शारीरिक क्रियाओ की गति और क्षमता की तुलना किसी बड़ी फैक्ट्ररी से करे तो इसकी
आउटपुट क्षमता फैक्ट्री से कई गुना अधिक होगी। इसलिए अगर मानव शरीर से जुड़े नए और रोचक तथ्य आपके
समक्ष प्रस्तुत हो तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा। कुछ चीजें तो हमारे दैनिक जीवन से
ही जुड़ी हैं पर फिर भी हम उस पर गौर नहीं करते। आइये देखते है, इसकी प्रमुख विशेषताये-
1.
हमारा शरीर हर सेकंड 2.5 करोड़ नई कोशिकाएं बनाता है। साथ ही, हर दिन 200 अरब से ज्यादा रक्त कोशिकाओं का निर्माण
करता है। हर समय शरीर में 2500 अरब रक्त कोशिकाएं उपस्थित
होती हैं। एक बूंद रक्त में 25 करोड़ कोशिकाएं होती हैं।
2.
हमारे फेफड़े हर दिन 20 लाख लीटर हवा को फिल्टर करते हैं। फेफड़े में कुल तीन लाख मिलियन रक्त कोशिकाएँ होती हैं, जो फैलाने पर चौबीस हजार किमी तक लंबी हो सकती हैं।
3.
हमारा रक्त प्रतिदिन शरीर में 1,92,000 किलोमीटर की यात्रा करता है। मानव शरीर में
औसतन 5.6 लीटर रक्त होता है जो हर 20 सेकेंड
में एक बार पूरे शरीर में चक्कर काट लेता है।
4.
एक स्वस्थ इंसान का हृदय हर दिन 1,00,000 बार धड़कता है। एक औसत
मानव के जीवन में उसका हदय दो हजार मिलियन से अधिक बार धड़कता है तथा इस दौरान वह
पाँच सौ मिलियन लीटर रक्त पंप करता है। इसका पम्पिंग प्रेशर इतना तेज होता है कि वह रक्त को 30 फुट ऊपर उछाल सकता है।
5.
आंखें बचपन में ही पूरी तरह विकसित हो जाती हैं। बाद में उनमें कोई
विकास नहीं होता। वहीं नाक और कान पूरी जिंदगी विकसित होते रहते हैं।
6.
कान लाखों आवाजों में अंतर पहचान सकते हैं। कान 1,000 से 50,000 हर्ट्ज के बीच की ध्वनि तरंगे सुनते हैं।
7.
मानव नेत्र एक करोड़ रंगों में बारीक से बारीक अंतर पहचान सकती है।
मनुष्य की आंख अरबो किलोमीटर दूर की वस्तु को भी देख सकती है।
8.
शरीर में आँखों का
कार्निया ही केवल वो हिस्सा है जहां रक्त की आपूर्ति नहीं होती। इसे सीधे हवा से
ऑक्सीजन मिलता है।
9.
हमारी नाक में प्राकृतिक एयर कंडीशनर होता है। यह गर्म हवा को ठंडा और
ठंडी हवा को गर्म कर फेफड़ों तक पहुंचाता है।
10. तंत्रिका तंत्र 400 किलोमीटर प्रतिघंटा
की गति से शरीर के बाकी हिस्सों तक जरूरी निर्देश पहुंचाता है। हमारे मस्तिष्क में
100 अरब से ज्यादा तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं।
11. शरीर में 70 प्रतिशत पानी होता है।
इसके अलावा बड़ी मात्रा में कार्बन, जिंक, कोबाल्ट, कैल्शियम, मैग्नीशियम,
फॉस्फेट, निकिल और सिलिकॉन होता है।
12. छीकते समय बाहर निकले वाली हवा
की गति 166 से 300
किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। आंखें खोलकर छीकना नामुमकिन है।
13. हमारे वजन का 10 फीसदी हिस्सा,
शरीर में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से होता है। एक वर्ग इंच त्वचा
में 3.2 करोड़ बैक्टीरिया होते हैं।
14. हमारे दांत चट्टान की तरह मजबूत
होते हैं। दातो की ऊपरी परत का इनामेल दुनिया के कठोतम पदार्थो में से एक है।
15. इंसान के मुंह में हर दिन 1.7 लीटर लार बनती है।
लार खाने को पचाने के साथ ही जीभ में मौजूद 10,000 से ज्यादा
स्वाद ग्रंथियों को नम बनाए रखती है।
16. अंगूठे का नाखून सबसे धीमी गति
से बढ़ता है। वहीं मध्यमा या मिडिल फिंगर का नाखून सबसे तेजी से बढ़ता है।
17. पुरुषों में दाढ़ी के बाल सबसे
तेजी से बढ़ते हैं। अगर हम पूरी जिंदगी शेविंग न करे तो दाढ़ी 30 फुट लंबी हो सकती है।
18. एक इंसान आम तौर पर जिंदगी के
पांच साल खाना खाने में निकाल देता है। हम अपने जीवनकाल में हमारे वजन से 7,000 गुना ज्यादा भोजन
खा चुके होते हैं।
19. एक स्वस्थ मनुष्य के सिर से हर
दिन 80 बाल झड़ते हैं।
20. नींद के दौरान भी हमारा
मस्तिष्क महत्वपूर्ण सूचनाओं को स्टोर करता है। इस दौरान शरीर में रिपेयरिंग का
काम भी तेजी से होता है। नींद के ही दौरान शारीरिक विकास के लिए जिम्मेदार
हार्मोन्स निकलते हैं।
21. हमारे गुर्दे प्रति मिनट 120 मिमी रक्त छानते
हैं। इस प्रकार एक दिन में पूरे शरीर का रक्त तीस बार छाना जाता है।
22. मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी मनुष्य
की जीभ होती है।
23. मानव शरीर में जबड़े की हड्डी सबसे मजबूत
हड्डी होती है।
24. मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा है। अपने जीवन काल में हर
व्यक्ति लगभग 18 किलोग्राम त्वचा धारण करता है। पुरुष शरीर
की त्वचा का क्षेत्रफल 1.8 वर्ग मीटर तथा महिलाओं का 1.6
वर्ग मीटर होता है।
25. एक वयस्क मानव की सबसे लंबी हड्डी जांघ की हड्डी होती है, जिसकी माप लगभग 18 इंच (46 सेमी)
होती है। जबकि सबसे छोटी हड्डी कान में होती है और सिर्फ 0.1 इंच (25 सेमी) लंबी होती है, जो
चावल के दाने से भी छोटी होती है।