World Science Day विश्व विज्ञान दिवस


प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को दुनिया के कई देशों में शांति और विकास के लिए "विश्व विज्ञान दिवस" मनाया जाता है। इसके तहत शांति एवं विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में बताया जाता है।

विश्व विज्ञान दिवस का इतिहास

उल्लेखनीय है कि इस दिवस" को वर्ष 1999 में बुडापेस्ट में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में मनाया गया। यूनेस्को द्वारा इस दिवस की स्थापना दुनिया भर में विज्ञान के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की थी।

विश्व विज्ञान दिवस का उद्देश्य

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस, शांति एवं विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों, जैसे राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाएं, विज्ञान अकादमियों, स्कूल और कॉलेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।

  • शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के लिए विज्ञान की भूमिका पर जन जागरूकता को मजबूत करना।
  • देशों के बीच साझा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना।
  • समाज के लाभ के लिए विज्ञान के उपयोग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना।
  • विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करना और वैज्ञानिक प्रयास के लिए समर्थन जुटाना।


विश्व विज्ञान दिवस विषय (Theme)

  • वर्ष 2022 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय- "वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विज्ञान और समाज के साथ" है।
  • वर्ष 2021 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय- "वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विज्ञान और समाज के साथ" था।
  • वर्ष 2020 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय- "वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विज्ञान और समाज के साथ" था।
  • वर्ष 2019 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय- "ओपन साइंस, कोई भी पीछे न रहे" था।
  • वर्ष 2018 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय- "विज्ञान, एक मानव अधिकार" था।
  • वर्ष 2017 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय-"वैश्विक समझ के लिए विज्ञान" था।
  • वर्ष 2016 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय-"विज्ञान केंद्र और विज्ञान संग्रहालय मनाते हैं (केलेब्रटिंग सेलेब्रटिंग साइन्स सेंटरेस एंड साइन्स म्यूज़ियमस)" था।
  • वर्ष 2015 में विश्व विज्ञान दिवस का विषय-"एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान" था।
  • वर्ष 2014 के विश्व विज्ञान दिवस का विषय- मानव जीवन के लिए सुनिश्चित भविष्य हेतु “विज्ञान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा” था।
  • वर्ष 2013 के विश्व विज्ञान दिवस का विषय "साइंस फॉर वाटर कोऑपरेशन: शेयरिंग डेटा, नॉलेज एंड इन्नोवेशंस" रखा गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (NSD) तथा विश्व विज्ञान दिवस (WSD)

भारत मे प्रत्येक वर्ष विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फ़रवरी को भारत में मनाया जाता है। 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी. वी. रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने