Om Prakash Patidar (Biodata) जीवनवृत ओम प्रकाश पाटीदार


नाम: श्री ओम प्रकाश पाटीदार
पद: उच्च माध्यमिक शिक्षाक (व्याख्याता)
जीवविज्ञान
संस्था: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर

सेवाकाल:
1. 18 जुलाई 2006 से 04 फरवरी 2012 शा.उ.मा.वि. बेरछा।
2. 05 फरवरी 2012 से 14 जनवरी 2016 जिला स्तरीय ज्ञानपुंज दल सदस्य।
3 15 जनवरी 2016 से 04 सितंबर 2018 शा.उ.मा.वि. बेरछा।
4 05 सिंतबर 2018 से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर।


विशिष्ट कार्य: 
आपने शिक्षक के रूप में कार्य करते हुवे अपने सेवाकाल से निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। अपने शिक्षक कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों तथा आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। आपके द्वारा विज्ञान एवं समाज कथानक अंतर्गत विद्यार्थियों एवं आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उदेश्य से 1000 से अधिक विषयों पर ब्लॉग लेखन कर प्रकाशित किये जा चुके है, जिन्हें भारत सहित अन्य देशों के पन्द्रह लाख से अधिक लोगों द्वारा पढ़ा जाता है। विद्यार्थी व् आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण नमक पुस्तक का लेखन किया हैं । अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए सुचना संचार तकनिकी (ICT) का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। मुक्त शैक्षिक संसाधनों (OER) जैसे दीक्षा, NROER का उपयोग शिक्षक प्रशिक्षण के साथ साथ उनकी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा हैं। अपने शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (FOSS) का उपयोग करते है इसके अंतर्गत अगमेंटेड रियालिटी (AR), H5P, Kahoot, Quzess तथा Algodoo का उपयोग किया जा रहा हैं।
आपने स्थानीय जैविविधता की पहचान तथा उनके संरक्षक के उदेश्य से अपने बच्चो के साथ मिलकर  शाजापुर, मोहन बड़ोदिया कालापीपल तथा घट्टिया विकासखंड के लिए लोक जैवविविधता पंजी तैयार करवायी हैं।

स्त्रोत समूह सदस्य
1 मध्यप्रदेश में ICT curriculum के लिए NCERT द्वारा SRG।
2 मध्यप्रदेश में विज्ञान तथा जीवविज्ञान के NCERT पाठ्यक्रम के लिए RMSA द्वारा SRG।
3 प्रोफेसनल लर्निंग कम्युनिटी (PLC) में RMSA द्वारा मॉडरेटर।
4 ब्रिटिश कौंसिल EMPOWER हेतू SRG।
5 साइंस सेंटर भोपाल द्वारा क्षेत्रीय एवं जिला समन्वयक।
6 जिला स्त्रोत समूह सदस्य (जीवन कौशल शिक्षा)।
7 जिला स्त्रोत समूह सदस्य (सतत एवं व्यापक अधिगम एवं मूल्यांकन।
8 जिला स्त्रोत समूह सदस्य उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस प्रोग्राम।


प्रकाशित साहित्य (पुस्तक)
1 ऐसा क्यों होता है? वैज्ञानिक दृष्टिकोण
2 प्रयास एक पहल
3 ऐसा क्यों होता है? वैज्ञानिक दृष्टिकोण 2.0
4 लोक जैवविविधता पंजी

पुरस्कार एवं सम्मान :
1.  भारत सरकार (शिक्षा विभाग) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (राष्ट्रपति पुरस्कार)। 2022
2.  भारत सरकार (शिक्षा विभाग) द्वारा राष्ट्रीय आई.सी.टी. (National ICT Award) पुरस्कार। 2017
3.  म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान (राज्यपाल पुरस्कार)। 2019
4. म.प्र.शासन शासन  (म.प्र.विज्ञान एवं प्रौधोगिकी परिषद् भोपाल) द्वारा राज्य स्तरीय नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार। 2017।
5 माइक्रोसॉफ्ट इन्नोवेटिव एडुकेटर एक्सपर्ट (MIEE) 2022-2023 ।
6 साइंस सेंटर भोपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ जिला समन्वयक सम्मान।
7 साइंस सेंटर भोपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक शिक्षक सम्मान
8 सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा विज्ञानश्री सम्मान

वेबसाइट:www.myscience-mysociety.blogspot.com


एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने