APPLE के LOGO में कटा वाला सेब क्यो होता है?

आखिर क्यों कटा होता है APPLE के LOGO वाला सेब●●
Om Prakash Patidar

फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 6 (16GB) 33,990 रुपए में मिल रहा है। कंपनी ने इस पर 3 हजार रुपए की कटौती कर दी है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन को यूजर एक्सचेंज और अन्य ऑफर के चलते सिर्फ 10 हजार रुपए में खरीद सकता है। Apple भारत में अपनी जड़ें मजबूत कर चुकी है। कंपनी का लोगो आधा सेब की तरह है। ये आधा क्यों है इसके बारे में कई यूजर्स नहीं जानते। 

यहां से आया Apple का लोगो...
आपने मशहूर कंपनी एप्पल का लोगों को जरूर देखा होगा। एप्पल का लोगो है चखा हुआ सेब। लेकिन क्या आपके जहन में कभी ख्याल आया है कि ये सेब थोड़ा सा कटा हुआ क्यों होता है। कंपनी चखे हुए सेब के बजाय पूरे सेब के लोगो भी तैयार करा सकती थी। जी हां, ये सवाल हर उस शख्स के दिमाग में कौंधता है, जिसने भी एप्पल का ये लोगो देखा हो। तो आइए आज आपको बताते हैं कि कंपनी के लोगो का ये सेब थोड़ा सा कटा हुआ क्यों है। दरअसल 1977 में रॉब जेनिफ ने इस लोगों को तैयार करके एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स को दिखाया था और पहली ही नजर में जॉब्स को यह चखे हुए सेब का लोगो भा गया था।

मशहूर वैज्ञानिक के शव के पास मिला था कटा हुआ सेब।

चखे हुए सेब के बारे में बताया जाता है कि ये लोगो कम्प्यूटर साइंस के पिता माने जाने वाले एलन टर्निंग की याद में बनाया गया है, जिनकी 1954 में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी और उनके शव के पास से एक चखा हुआ ज़हरीला सेब बरामद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ जेनिफ बताते हैं कि चूंकि सेब एक ऐसा फल है, जिसकी आकृति थोड़ी सी कटने के बाद भी पहचान नहीं बदलती, इसलिए एप्पल कंपनी के लिए इस तरह का लोगो तैयार किया गया। जेनिफ बताते हैं कि स्टीव जॉब्स ने अपनी कंपनी का नाम एप्पल इसलिए रखा क्योंकि उत्तर कैलिफोर्निया में उनका सेब का एक बाग था और वहां उनका काफी समय बीता। साथ ही स्टीव सेब को एक मुकम्मल फल मानते थे। जब वो कंपनी बनाने जा रहे थे, तो नामों की सूची में एप्पल सबसे ऊपर था और ये नाम उन्होंने ही दिया था।


साभार
अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने