बिल्ली (Cat) की मूछें क्यो होती है?

Why Do Cats Have Whiskers or Vibrissae?

Om Prakash Patidar
मूछें हो तो नत्थू लाल जैसी। ये डायलॉग तो आपने हिंदी फिल्मों में सुना होगा।
आर्मी में तो मूछों को मर्दो की पहचान माना जाता है। लेकिन बल्लियों की भी मूछें होती है। सोच कर मन मे प्रश्न उठ रहा है,की आखिर बिल्लियों की मूछें क्यो होती है?
आइये हम आपको बताते है, कि आखिर बिल्लियों की मूछें क्यो होती है?
बिल्लियां अकसर दिन में सोती हैं और रात को जागती हैं। रात के समय  बिल्ली की मूँछें उन्हें आस-पास की चीज़ें पहचानने और शिकार करने में मदद करती हैं।
बिल्ली की मूँछें उसके मांस के बहुत अंदर पाई जानेवाली नसों से जुड़ी होती हैं। अगर कहीं हलकी-सी भी हवा चल रही हो, तो ये नसें उसे महसूस कर पाती हैं। इस वजह से बिल्लियाँ अँधेरे में भी पहचान लेती हैं कि आस-पास कुछ चीज़ें हैं।
बिल्ली अपनी मूँछों की मदद से यह जान जाती है कि कोई चीज़ कहाँ रखी है और उसका शिकार किस दिशा में है। इससे पहले कि वह किसी रास्ते से गुज़रे, वह अपनी मूँछों की मदद से इस बात का भी अंदाज़ा लगा लेती है कि वह रास्ता कितना चौड़ा है। 
बिल्ली की मूँछों के बारे में इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका नाम की किताब कहती है, “बिल्ली की मूँछें किन-किन तरीकों से उसकी मदद करती हैं, इस बारे में हमें बहुत कम मालूम है। लेकिन हम इतना ज़रूर जानते हैं कि अगर इन्हें काट दिया जाए, तो कुछ वक्‍त के लिए बिल्ली एक तरह से अपाहिज हो जाती है।"
वास्तव में  बिल्लियों की मूंछे नही होती है बल्कि यह उनके संवेदन अंग होते है जो अंधरे में किसी वस्तु की पहचान करती है।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने