क्या सांप (Snake) दूध पीते है?

Do Snake drink milk? What happen after that...
Om Prakash Patidar

हर साल सावन के महीने में नाग पंचमी के दौरान देश भर के लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। सांपों को दूध पिलाते हैं, सांप को स्पर्श कर घर में सुख-शांति की दुआ मांगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है जिस नाग को आप प्रणाम करते हैं, लेकिन कुछ प्रश्न मन मे जरूर उठना चाहिए-
प्रश्न : नाग पंचमी के बाद उसका क्या हश्र होता है? 
उत्तर : दर्दनाक मौत!
प्रश्न : क्या वाकई इससे हमें पूण्य लाभ होता है?
उत्तर: सांप को दूध पिलाने से पुण्य नही अपितु दूध पिलाने वाला पाप का भागीदार होता है।

जी हां हर साल नाग पंचमी के करीब दो महीने पहले से देश भर में सांप पकड़ने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं और जंगलों में जाकर एक से एक बेहतरीन सांप खोजते हैं, क्योंकि जितना अच्छा फन, उतने अच्छे दाम। सावन आते-आते ये सांप सपेरों को बेच दिये जाते हैं। सपेरे सांपों के दांत तोड़ने में एक्सपर्ट होते हैं।
इस दौरान सांप के जहर उगलने वाले दांत तोड़ दिये जाते हैं, जिसकी वजह से सांप श‍िकार तक नहीं कर पाता है।

सांप दूध क्यो नहीं पीता है?
लोग बड़े चाव से नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाते हैं। उस वक्त सांप बहुत थोड़ा सा दूध पीता है और पीछे हट जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि सांप ने आपकी प्रार्थना स्वीकार कर ली, बल्क‍ि वास्तविकता तो यह है कि भूखा-प्यासा सांप खाना तो चाहता है लेकिन मुंह में घाव होने की वजह से कुछ खा-पी नहीं पाता है।

नाग पंचमी से पहले कोबरा सांपों को पकड़कर उनके दांत तोड़ देते हैं और जहर की थैली निकाल लेते हैं। इससे सांप के मुहं में घाव हो जाता है। इसके बाद सपेरे सांप को करीब 15 दिनों तक भूखा रखते हैं। नागपंचमी के दिन वे घूम-घूमकर इसे दूध पिलाते हैं। दरअसल, सांप दूध नहीं पीता, वह तो मांसाहारी जीव है। भूखा सांप दूध को पानी समझकर पीता है। सांप जाे दूध पानी समझकर पीता है, उससे पहले से बने घाव में मवाद बन जाता है और पंद्रह दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है।

नाग पंचमी के बाद क्या होता है, इन सांपो का?
नाग पंचमी पर मोटी कमाई करने के बाद जब बीमार सांप सपेरों के काम का नहीं रह जाता है, तो वे उसे खुले मैदान या दूर दराज़ के इलाकों में ऐसे ही छोड़ देते हैं। विष दांत तोड़ दिये जाने की वजह से घायल अवस्था में अध‍िकांश सांप कुछ ही दिन में भूख-प्यास से तड़प कर मर जाते हैं।

सर्प के जानकारों के अनुसार कई बार सांप इतनी बुरी अवस्था में छोड़ दिये जाते हैं कि कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो जाती है।

सांप का वास्तविक भोजन क्या है?
जीव विज्ञान के अनुसार सांप पूरी तरह से मांसाहारी जीव है। ये मेंढक, चूहा, पक्षियों के अंडे व अन्य छोटे-छोटे जीवों को खाकर अपना पेट भरते हैं। दूध इनका प्राकृतिक आहार नहीं है।

3 टिप्पणियाँ

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने