क्या कौवा काना (One Eyed) होता है?

कुछ लोग कोवे (Crow) को काना (One eyed) कहते है। क्या कौआ एक आँख से देखता है?
ओम प्रकाश पाटीदार

कौवे काने नही होते है कौवे के पास दोनों आंखें होती है और वह पूरी तरह से काम करती हैं, लेकिन यह एक समय में केवल एक आंख का उपयोग करता है क्योंकि इसकी एकदृष्टीय दृष्टि  (Monocular Vision) इसकी दूरबीन दृष्टि से अधिक शक्तिशाली है। 
वह प्राणी जिनको अपने शिकार का अन्य वस्तु की दूरी का सटीक अंदाजा लगाना होता है वह (Binocular Vision) दोनों आंखों से एक साथ किसी वस्तु को देखकर दूरी का सही-सही अंदाजा लगा लेते है,इसके विपरीत वह प्राणी जिन्हें अपने आसपास चारो तरफ चौकन्ना होकर देखना होता है वह एक वस्तु को एक आंख से  (Mocular Vision) द्वारा देखते है। तो कौवा एक आंख वाला नही बल्कि दो आंखों वाला पक्षी है।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

और नया पुराने