पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

What is Pulse Oximeter?
Om Prakash Patidar
आपने कोरोना संक्रमण की स्क्रीनिंग के दौरान इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग होते देखा होगा।
आपके मन मे यह प्रश्न आया होगा कि कपड़े की क्लिप से दिखने वाला उंगलियों पर लगाये जाने वाला यह उपकरण क्या है?
हम इस उपकरण को पल्स ऑक्सीमिटर ने नाम से पहचाना जाता है।

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?
एक पल्स ऑक्सीमीटर एक छोटा डिवाइस है। यह कपड़ो के क्लिप की तरह दिखता है। इसे ऊंगली में क्लिप की तरह फंसाया जाता है। इसके सेंसर (Sensor) रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह की जांच करते है। इसकी रीडिंग ऑक्सीमीटर की डिजिटल स्क्रीन पर दिखती है। रक्त में ऑक्सीजन के सामान्य प्रवाह के लिए इसकी रीडिंग 95 से 100 के मध्य होना चाहिए सांस (Breathing) से जुड़ी समस्या वाले मरीजों में इसकी रीडिंग 95 से कम हो सकती है, जब यह रीडिंग 92 से कम होती है तो यह चिंता की और संकेत करता है। यह पल्स ऑक्सीमीटर हृदय की धड़कन की दर (Pulse rate) की रीडिंग भी प्रदर्शित करता है। वयस्कों में सामान्य हर्ट रेट के लिए इसकी रीडिंग 60 से 100 के मध्य होती है।

पल्स ऑक्सीमीटर कैसे कार्य करता है?
जब इस उपकरण को उंगली पर लगाया जाता है तब यह उंगली के माध्यम से प्रकाश के विभिन्न तरंगों से होते हुए गुजरता है। हालांकि आप इसे महसूस नहीं कर पाएंगे। यह आपके हीमोग्लोबिन को टारगेट कर आपके ब्लड में मौजूद प्रोटीन के अणु से ऑक्सीजन लेवल का पता लगाता है। यह अलग-अलग मात्रा में हीमोग्लोबिन को ऑब्जर्व करता है और रक्त में ऑक्सीजन सैच्युरेशन के लेवल को इंडिगेट करता है। पल्स ऑक्सीमीटर आपको एक संख्यात्मक (नंबर में) रीडिंग देता है। पल्स ऑक्सीमिटर के उपयोग करते समय डार्क नेल पॉलिश, लंबे नाखून तथा उंगली पर सही फिट न होने पर इसकी रीडिंग प्रभावित हो सकती है।


पल्स ऑक्सीमीटर का कोरोना जांच से क्या संबंध है?

आजकल कोरोना संक्रमण की स्क्रीनिंग के लिए पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग किया जा रहा है महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसकी सहायता से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने से पहले रक्त में ऑक्सीजन लेवल तथा पल्स रेट की जांच द्वारा संक्रमण का अंदाजा लग जाता है इसके बाद मरीज को तुरंत आइसोलेशन सेंटर या हॉस्पिटल कोरोना के कारण होने वाली मौतों की दर कम की जा सकती है।

Keywords: Pulse, Oximeter, Corona, पल्स ऑक्सीमिटर, 

12 टिप्पणियाँ

If you have any idea or doubts related to science and society please share with us. Thanks for comments and viewing our blogs.

  1. अतिउत्तम वैज्ञानिक दृष्टिकोण श्रीमान जी

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत अच्छी जानकारी... धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने