शनि तथा बृहस्पति का दुर्लभ संयुग्मन
21 दिसंबर को शनि तथा बृहस्पति ग्रहों का होगा मिलन खुली आँखों से देख सकेंगे अनोखी खगोलीय घटना।
खगोल प्रेमियों के लिए 21 दिसंबर 2020 का दिन एक विशेष दिन के रूप में होने वाला है, क्योंकि इस दिन बहुत ही अनोखी खगोलीय घटना होने जा रही है। यह अद्भुत घटना लगभग 400 साल बाद हो रही है। 21 दिसंबर के दिन का इसलिए भी विशेष होता है क्योंकि इस दिन साल की सबसे लम्बी रात और सबसे छोटे दिन रहता है। इस बार एक साथ दो संयोग होने वाले है।
शनि तथा बृहस्पति के पास-पास दिखने की घटना को ग्रेट कंजक्शन या शनि बृहस्पति का दुर्लभ संयुग्मन के नाम से जाना जाता है। इस दिन हमारे सौर मण्डल का सुंदर वलय वाला शनि ग्रह और सौर मण्डल का सबसे बड़ा ब्रहस्पति अपनी अपनी कक्षा परिक्रमा करते हुए एक दूसरे को स्पर्श करते हुए नजर आएंगे। इस दिन दोनों ग्रह के बीच लगभग 0.1 डिग्री का कोंन बनेगा। सामान्यतः कुछ वर्षों में शनि और गुरू ग्रह पास आते हैं जिसको केवल कंजक्शन कहते हैं लेकिन वह एक दूसरे के इतने पास लगभग 400 वर्ष बाद आ रहे हैं जिसे खगोलशास्त्री बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण मानते हैं, अधिक पास पास ग्रह आने की वजह से कंजक्शन की बजाय इसे ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह को सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में 12 वर्ष लगते हैं। जबकि शनि को 30 वर्ष लगते हैं। प्रत्येक 20 या इतने वर्षों में वे सूर्य के चारों ओर घूमते हुए ऐसी स्थिति बनती है की दोनों ग्रह एक दूसरे के करीब आते हैं किन्तु इस बार यह अब तक के सबसे समीप के कोण पर होंने के कारण दोनो ग्रह एक बिंदु के रूप में दिखाई देगे और एक ही टेलिस्कोप से दोनों ग्रहों को एक साथ देखा जा सकेगा। इस कारण इसकी रोचकता और बढ़ जाती है। इस घटना में दोनों ग्रहों के साथ-साथ उनके उपग्रहों के बीच की दूरी भी एक डिग्री के अंतराल में रह जाएगी । अपनी कक्षा में कई वर्षों के बाद इस तरह का दुर्लभ संयुग्मन या ग्रेट कंजंक्शन देखने को मिल रहा है जो 21 दिसंबर 2020 के बाद अगली बार दोनों ग्रह 15 मार्च सन 2080 को इतने पास दिखाई देंगे.इस अनोखे संगम को सूरज ढलने के तुरंत बाद में आकाश के पश्चिम भाग में देखा जा सकेगा।
Thanks for the information sir 👍👍
जवाब देंहटाएंAwesome celestial phenomenon, thanks for precious info well before it happens.
जवाब देंहटाएंAwesome
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुंदर व सारगर्भित खगोलीय जानकारी दी गई है।
जवाब देंहटाएंआप सभी को जानकारी पसंद आयी बहुत बहुत धन्यवाद
जवाब देंहटाएंAwesome
जवाब देंहटाएंCreated By SoraTemplates | Distributed By Gooyaabi Templates
जवाब देंहटाएं