YASH कार्यक्रम अंतर्गत गीत / पेरोड़ी गायन 2021
विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत
गीत / पेरोड़ी गायन 2021 प्रतियोगिता का आयोजन
भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा साइंस सेंटर (ग्वालियर) द्वारा संचालित विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता वर्ष YASH (Year of Awareness on Science and Health) के अंतर्गत गीत / पेरोड़ी गायन 2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के नियम-
1.गीत का विषय कोरोना महामारी जागरूकता, इम्यूनिटी, स्वास्थ्य एवं आहार, वैक्सनैशन, हेंडवाश, सेनीटाइज़ेशन, सकारात्मक विचार आदि पर आधारित हो सकता है।
2. गीत / पेरोड़ी एकल या समूह मे अनलाइन माध्यम से गाया जा सकता है। इसे अभिनय के साथ भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
3. रचना मौलिक होना चाहिए वह किसी अन्य माध्यम से ली हुई नहीं होना चाहिए।
4. यदि रचनाकार और गायक (प्रस्तुतकर्ता) अलग अलग है तो दोनों का अनलाइन प्लेटफॉर्म पर होना आवश्यक है। और दोनों के नाम का उल्लेख उनके जिले के नाम के साथ होना आवश्यक है।
5. गीत मे विद्यार्थी अपने माता पिता / भाई बहन/ या अन्य साथ मे रहने वाले रिश्तेदार के साथ भी भाग ले सकता है।
6. गीत का विडिओ अन्य विद्यार्थियों के साथ भी अनलाइन माध्यम से बनाया जा सकता है।
7. गीत / पेरोड़ी का विडिओ बनाकर 👉 यहां क्लिक कर रजिस्ट्रेशन के साथ अपलोड करें.
8. विडिओ 4 मिनट से अधिक का नहीं होना चाहिए।
9. गीत प्रस्तुतीकरण को किसी विशेष ड्रेस मे किया जा सकता है।
10. गीत लोकगीत के रूप मे क्षेत्रीय बोली मे भी हो सकता है।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे एवं सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
11. पुरस्कार की संख्या प्रविष्टियों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी।
12. मूल्यांकन मे मुख्य बिन्दु गायन प्रस्तुतीकरण के साथ साथ वैज्ञानिक तथ्य भी होगा।
13. विडिओ मे प्रस्तुतीकरण के पूर्व यह उल्लेख करना आवश्यक होगा कि यह गीत/पेरोड़ी का प्रस्तुतीकरण विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता वर्ष YASH 21 के लिए साइंस सेंटर (ग्वालियर)म प्र एवं राष्टीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद के कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है।
14. आपके गीत को साइंस सेंटर (ग्वालियर) मध्यप्रदेश द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम मे उपयोग मे लाया जा सकेगा। इसके लिए प्रस्तुतकर्ता एवं रचनकर्ता को कोई मानदेय नहीं दिया जा सकेगा।
15. अंतिम निर्णय निर्णायकों का होगा।
26. एक जिले से 15 से अधिक प्रविष्टियाँ आने पर जिला स्तर पर भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
17. मध्यप्रदेश के अतिरिक्त दूसरे राज्यों के प्रतिभागियों को केवल ई सर्टिफिकेट दिया जा सकेगा।
18. इस कार्यक्रम मे प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2021 है।
19. अधिक जानकारी के लिए साइंस सेन्टर की वेबसाइट पर विजिट करे। अथवा यहां 👉Click करे

कृपया अंतिम तारीख बढ़ा दीजिये।🙏
जवाब देंहटाएं